Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी, एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख, नए PM के ऐलान से जापान के निक्केई में 4% से ज्याजा उछला

Global Market: गिफ्ट NIFTY 11.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 4.65 फीसदी की बढ़त के साथ 47,898.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.07 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 26,970.00 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 8:27 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी, एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख, नए PM के ऐलान से जापान के निक्केई में 4% से ज्याजा उछला
नए PM के एलान से जापान के निक्केई में 4% का उछाल आया।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिली। नए PM के एलान से जापान के निक्केई में 4% का उछाल आया। शुक्रवार को डाओ जोंस करीब ढ़ाई सौ प्वाइंट की तेजी रही थी। हालांकि नैस्डैक और S&P 500 फ्लैट रहे। इस बीच अमेरिका में शटडाउन और ग्लोबल अनिश्चितता ने सोने की चमक बढ़ाई है। सोना इंटरनेशनल मार्केट में 3900 डॉलर के पार निकला । वहीं OPEC+ के अनुमान से कम उत्पादन में बढ़ोतरी के ऐलान से कच्चे तेल में भी उछाल आया। ब्रेंट एक बार फिर 65 डॉलर के पार निकला है।

अमेरिकी बाजारों का हाल

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए। डाओ करीब 250 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं S&P500 इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि नैस्डेक गिरावट के साथ बंद हुआ । अंतिम घंटों में आई मुनाफावसूली ने दबाव बनाया। Palantir, Tesla, NVIDIA की गिरावट ने दबाव बनाया।

फेडरल कर्मचारियों ने कोर्ट में गुहार लगाई 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें