Global Market: गिफ्ट निफ्टी 100 अंक ऊपर, एशियाई बाजार में तेजी, बढ़ा क्रूड पर दबाव

गिफ्ट NIFTY 101.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.43 फीसदी की बढ़त के साथ 38,463.50 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी गिरकर 23,309.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
आज फोर्ड मेटर्स अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी। कल मैकडॉनल्ड्स, नोवार्टिस , अल्फाबेट, वीजा, AMD के तिमाही नतीजे आएंगे।

ग्लोबल बाजार से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया में बढ़त देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स करीब 200 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में मामूली तेजी आई। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी फ्लैट बंद हुए। शुक्रवार को नैस्डेक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। डाओ जोन्स, S&P 500 इंडेक्स ने अंडरपरफॉर्म किया है। डाओ जोन्स, S&P 500 इंडेक्स लगातार छठे हफ्ते गिरे है। लगातार सातवें हफ्ते नैस्डेक में तेजी जारी है।

इस हफ्ते नतीजों पर नजर

आज फोर्ड मेटर्स अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी। कल मैकडॉनल्ड्स, नोवार्टिस , अल्फाबेट, वीजा, AMD के तिमाही नतीजे आएंगे। माइक्रोसॉफ्ट, मेटा, स्टारबक्स के Q3 नतीजे बुधवार को आएंगे। जबकि गुरुवार को उबर, लिंडे, शेल , ऐप्पल, अमेजन, मास्टरकार्ड के Q3 नतीजे आएंगे। शुक्रवार को बर्कशायर हैथवे पेश Q3 नतीजे करेगी। एक्सॉन, शेवरॉन के Q3 नतीजे भी शुक्रवार को आएंगे।

बढ़ा क्रूड पर दबाव


कच्चा तेल एक दिन में 4.50% से ज्यादा गिरा है। WTI का भाव 69 डॉलर के नीचे फिसला किया है। ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के हमला किया। इजरायल ने 100 लड़ाकू विमानों ने हमला किया। इजरायल ने हमले को 'ऑपरेशन डेज ऑफ रिपेंटेंस' का नाम दिया । ईरान का कहना है कि इजरायल के हमले से कुछ नुकसान हुआ। हम अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्रीय शांति के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी समझते हैं।

दरअसल बाजार को मिडिल ईस्ट तनाव और बढ़ने की आशंका है। ईरान के तेल, परमाणु ठिकानों पर हमले की आशंका है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के बाद हमले की आशंका है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 101.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.43 फीसदी की बढ़त के साथ 38,463.50 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.02 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.17 फीसदी गिरकर 23,309.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 20,572.85 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 3,303.30 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।