मंथली एक्सपायरी के दिन सुस्त ग्लोबल संकेत मिल रहे है। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। जबकि, गिफ्ट निफ्टी फ्लैट नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजारों भी कल MIX कारोबार देखने को मिला। S&P 500 इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। अमेरिकी बाजार कल फ्लैट बंद हुए। S&P500 इंडेक्स लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। कल चिप बनाने वाली कंपनी ASML का शेयर 9% चढ़ा था। AI मांग बढ़ने के कारण IBM में तेजी दिखी।
