Global market: ग्लोबल मार्केट से अच्छे हैं संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा का उछाल, 8% भागा Apple का शेयर

Global market: US मार्केट कल दिन की ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहे थे। डाओ कल 322 अंको की बढ़त लेकर बंद हुआ था। आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। हांग कांग का हैंग सेंग 203.78 अंक यानी 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 18,409.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड May 03, 2024 पर 9:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global market: गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 22,879.50 पर नजर आ रहा है। आज चीन और जापान के बाजार बंद हैं। उधर स्ट्रेट टाइम्स की चाल भी तेज दिख रही है

Global market : ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा का उछाल नजर आ रहा है। टेक शेयरों के दम पर कल अमेरिकी बाजारों में जोरदार मजबूती रही। 110 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक बायबैक से APPLE का शेयर 8 परसेंट भागा था। इधर एशिया से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। हालांकि आज चीन और जापान के बाजार बंद हैं। कल S&P500 इंडेक्स में 46 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जबकि नैस्डैक 235 अंकों की तेजी लेकर बंद हुआ।

US बाजारों से संकेत

2 दिन की गिरावट के बाद US मार्केट में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। टेक शेयरों में तेजी से US मार्केट कल दिन की ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहे थे। S&P500 इंडेक्स के 11 सेक्टरों में से 9 ऊंचाई पर बंद हुए थे। S&P500 की 373 कंपनियों के नतीजे पेश हुए। 373 में से 77 फीसदी कंपनियों के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। डाओ कल 322 अंको की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं, S&P500 इंडेक्स में 46 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जबकि नैस्डैक 235 अंकों की तेजी लेकर बंद हुआ।


शानदार नतीजों के दम पर कल Qualcomm का शेयर 10 फीसदी चढ़ा। बेहतर नतीजों से Carvana का शेयर भी 34 फीसदी उछला था। यूज्ड कार प्लेटफॉर्म Carvana का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कमजोर प्रॉफिट गाइडेंस से DoorDash का शेयर 10 फीसदी टूट गया।

Apple में कल शानदार तेजी देखने को मिली। शानदार नतीजों के बाद Apple का शेयर 8 फीसदी भाग गया। Apple का मुनाफा अनुमान से बेहतर रहा है। कंपनी ने डिविडेंड और शेयर बायबैक पर भी फैसला लिया है। Apple 110 अरब डॉलर के शेयर बायबैक करेगी। ये US में अब तक का सबसे बायबैक होगा। Apple की आय अनुमान से कम घटी है।

Trade setup for today: दायरे में रहेगा बाजार, 22800 पर तगड़ा रजिस्टेंस, 22500 पर दिख रहा सपोर्ट

एशियाई बाजारों में तेजी, आज बंद हैं चीन और जापान के बाजार

आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 22,879.50 पर नजर आ रहा है। आज चीन और जापान के बाजार बंद हैं। उधर स्ट्रेट टाइम्स की चाल भी तेज दिख रही है। यह 10.89 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 176.24 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 20,400.66 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 203.78 अंक यानी 1.12 फीसदी की बढ़त के साथ 18,409.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि कोस्पी में 0.24 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।