US market : आज भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 275 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी बाजारों में भी 3 दिनों की गिरावट थमती दिखी है। कल S&P 500 और नैस्डैक फीसदी तक चढ़कर बंद हुए थे। हालांकि एशिया में निक्केई 0.5 फीसदी नीचे है। कल अमेरिकी बाजारों की 3 दिन की गिरावट पर लगाम लगने के बाद बाजार की क्लोजिंग बढ़त के साथ हुई थी।
