Trade setup for today : बाजार का रुझान कमजोर रहने की उम्मीद, निफ्टी के लिए 23,800 पर तत्काल सपोर्ट

Trade setup : आज बाजार का प्राथमिक रुझान कमजोर रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 23,800 पर तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है। हालांकि बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 23,965 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है, तो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में 24,400-24,500 की ओर उछाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 8:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade setup : सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 6 अगस्त को थोड़ा नीचे फिसलकर 0.71 पर आ गया जो 5 अगस्त को 0.72 के स्तर पर था।

Market Trend : बाजार ने कल कारोबारी सत्र को आखिरी दौर में अपनी सारी बढ़त खो दी और 6 अगस्त को दूसरे एशियाई देशों में लौटी तेजी के बावजूद मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। कल निफ्टी 24,000 से थोड़ा नीचे गिरकर 23,993 पर बंद हुआ। इसमें 63 अंकों की गिरावट रही। लेकिन इसने 50-डे ईएमए (23,965) का बचाव किया। कुल मिलाकर, बाजार का प्राइमरी ट्रेंड कमजोर बने रहने का दिख रहा है। निफ्टी के लिए 23,800 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि हालांकि, अगर इंडेक्स 23,965 के ऊपर टिका रहता है, तो आगामी सत्रों में 24,400-24,500 की ओर उछाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


Image106082024

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,951, 23,851 और 23,690

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,031, 24,373, और 24,534

खास फॉर्मेशन : मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) कमजोर दिख रहे हैं। जबकि निफ्टी 50 ने डेली टाइम फ्रेम पर अपर शैडो के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो ऊपरी स्तरों पर बिक्री के दबाव का संकेत है।

बैंक निफ्टी

Image206082024

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 49,843, 50,669, और 51,062

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 49,639, 49,395, और 49,002

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 50,525, 51,073

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 49,719, 48,863

खास फॉर्मेशन : बैंक निफ्टी ने भी डेली चार्ट पर एक बड़ा बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जिसमें मोमेंटम इंडीकेटरों में निगेटिव रुझान था, लेकिन एक और काोरबारी सत्र में क्लोजिंग बेसिस पर 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट (49,719 जून के निचले स्तर और 5 जुलाई के रिकॉर्ड उच्च स्तर से लिया गया) को बचाने में कामयाबी मिली।

कॉल ऑप्शन डेटा

Image306082024

वीकली बेसिस पर 25,000 की स्ट्राइक पर 1.3 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।

पुट ऑप्शन डेटा

Image406082024

22,300 की स्ट्राइक पर 82.82 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image706082024

इंडिया VIX

Image906082024

पिछले कुछ काोरबारी सत्रों में 57 फीसदी की बढ़त के बाद वोलैटिलिटी थोड़ी कम हुई है, लेकिन यह अभी भी 15-16 के स्तर से ऊपर है। इससे मार्केट का ट्रेंड मंदड़ियों के लिए अनुकूल बना हुआ है। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX, 20.37 के स्तर से 7.98 फीसदी गिरकर 18.74 पर आ गया है।

Bold Stock Picks : कच्चा तेल मचाने वाला है बहुत बड़ा हड़कंप, रिलायंस और अदाणी के शेयर लगाएंगे नया हाई

हाई डिलिवरी ट्रेड

Image1406082024

यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखा देखने को मिला है। डिलीवरी का उच्च हिस्सा स्टॉक में निवेशकों (ट्रेडिंग के विपरीत) रुचि को दर्शाता है।

33 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

Image1006082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 33 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

52 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

Image1106082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 52 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

68 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

Image1206082024

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 68 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

31 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

Image1306082024

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 31 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

पुट कॉल रेशियो

Image806082024

सेंटिमेंट इंडीकेटर निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 6 अगस्त को थोड़ा नीचे फिसलकर 0.71 पर आ गया जो 5 अगस्त को 0.72 के स्तर पर था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला कैपिटल, बिड़लासॉफ्ट, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, जीएनएफसी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, आरबीएल बैंक

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: शून्य

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।