Get App

Global Market: AI को लेकर बढ़ी चिंता, एशियाई बाजारों में कमजोरी, इन इवेंट्स पर बाजार की नजर

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव दिखा रहा है। एशियाई बाजार भी कमजोर हुए। वहीं AI शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को US INDICES में तेज गिरावट आई। नैस्डैक करीब पौने दो परसेंट फिसला

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 8:31 AM
Global Market: AI को लेकर बढ़ी चिंता, एशियाई बाजारों में कमजोरी,  इन इवेंट्स पर बाजार की नजर
निक्केई करीब 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 50,033.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.38 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव दिखा रहा है। एशियाई बाजार भी कमजोर हुए। वहीं AI शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को US INDICES में तेज गिरावट आई। नैस्डैक करीब पौने दो परसेंट फिसला है। डाओ और S&P में भी नरमी देखने को मिली। शुक्रवार को गिरावट के साथ बाजार बंद हुए । डाओ जोन्स रिकॉर्ड स्तरों से 400 अंक गिरा। डाओ जोन्स 250 अंक गिरकर बंद हुआ । S&P500 1%, नैस्डेक 1.7% गिरकर बंद हुआ। AI को लेकर टेक शेयरों ने दबाव बनाया।

AI को लेकर बढ़ी चिंता

ओरेकल, ब्रॉडकॉम के नतीजों से चिंता शुरू हुई। शुक्रवार को ब्रॉडकॉम 11% गिरकर बंद हुआ। ब्रॉडकॉम ने छोटी अवधि में मार्जिन पर दबाव पड़ा। लागत बढ़ने से मार्जिन पर दबाव बढ़ा। ब्रॉडकॉम का AI ऑर्डर का बैकलॉग बढ़ा। 2025 में अब तक 75% गिर चुका है। ओरेकल भी शुक्रवार को करीब 5% गिरा जबकि गुरुवार को भी इसमें 11% की गिरावट देखने को मिली। CoreWeave शुक्रवार को 10% कर बंद हुआ। CoreWeave डेटा सेंटर्स में निवेश कर रहा है। क्लाउड-बेस AI सेवाएं देने के लिए निवेश कर रहा है।

बाजार का कहां है नजर?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें