Get App

Magnus Steel ने पूरा किया ₹60 करोड़ का ट्रांजैक्शन प्रोजेक्ट, FY26 में मुनाफा बढ़ा

Magnus Steel ने 60 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन प्रोजेक्ट पूरा किया है। कंपनी Tata Motors की मंजूरशुदा स्टील सप्लायर भी बन गई है। FY26 में मुनाफे और रेवेन्यू में तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई। कंपनी 45 करोड़ रुपये जुटाने की भी तैयारी में है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 9:55 PM
Magnus Steel ने पूरा किया ₹60 करोड़ का ट्रांजैक्शन प्रोजेक्ट, FY26 में मुनाफा बढ़ा
Magnus Steel के बोर्ड ने 45 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

Magnus Steel & Infra ने 60 करोड़ रुपये का एक ट्रांजैक्शन फैसिलिटेशन प्रोजेक्ट पूरा किया है। इससे उसे 1.12 करोड़ रुपये की ब्रोकरेज और कमीशन इनकम हुई है। इस आय को FY27 में दर्ज किया गया है।

यह कमीशन Shun Shing India Pvt. Ltd. को मैनेजमेंट कंसल्टिंग और ट्रांजैक्शन फैसिलिटेशन सेवाएं देने के बदले मिला है।

Tata Motors की सप्लायर बनी कंपनी

Magnus Steel ने बताया कि उसे Tata Motors की गुजरात और महाराष्ट्र में बनने वाली नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के लिए मंजूरशुदा स्टील सप्लायर बनाया गया है। कंपनी ने RIECO Industries के जरिए स्टील की सप्लाई भी शुरू कर दी है। मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान यह करीब 8.5 करोड़ रुपये के ऑर्डर पूरे कर चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें