Global market:एशियाई बाजारों में शुरुआती कमजोरी, कल बढ़कर बंद हुए थे अमेरिकी बाजार

Global market: अमेरिका से ब्याज दरें बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। यूएस फेड के 3 अधिकारी दरें बढ़ाने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि महंगाई कम करने के लिए दरें बढ़ना जरूरी है। फेड अधिकारी मैरी डेली का कहना है कि इस साल दरें बढ़ाना जरूरी है। मैरी डेली सैन फ्रांसिस्को फेड प्रेसिडेंट हैं। यूएस फेड महंगाई दर 2 फीसदी पर लाना चाहता है

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 7:28 AM
एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। GIFT NIFTY 8 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 31848.58 के आसपास दिख रहा है

Global market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में शुरुआती कमजोरी देखने को मिल रही है। लेकिन गिफ्ट निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। US फ्यूचर्स में फ्लैट कामकाज हो रहा है। कल अमेरिकी बाजार करीब 1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए थे। उधर कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 80 डॉलर के पास पहुंच गया है।

अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाओ जोंस 317 अंक चढ़कर बंद हुआ था। सेल्सफोर्स, 3M और बोइंग ने डाओ को मजबूती दी थी। नैस्डेक कल 0.55 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। जबकि S&P 500 इंडेक्स 0.67 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। कल के कारोबार में 3M 5 फीसदी, सेल्सफोर्स 4 फीसदी और बोइंग 3 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

इस बीच अमेरिका से ब्याज दरें बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। यूएस फेड के 3 अधिकारी दरें बढ़ाने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि महंगाई कम करने के लिए दरें बढ़ना जरूरी है। फेड अधिकारी मैरी डेली का कहना है कि इस साल दरें बढ़ाना जरूरी है। मैरी डेली सैन फ्रांसिस्को फेड प्रेसिडेंट हैं। यूएस फेड महंगाई दर 2 फीसदी पर लाना चाहता है।


तेजी में कच्चा तेल

इस बीच कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। क्रूड 10 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। क्रूड 1 दिन में करीब 2.50 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट का भाव 80 डॉलर के करीब पहुंच गया है। वहीं, WTI का भाव 75 डॉलर के करीब पहुंच गया है। उत्पादन में गिरावट से इसको सपोर्ट मिल रहा है। सऊदी और रूस अगस्त में उत्पादन घटाएंगे। OPEC+ के कई और देश भी उत्पादन घटाएंगे। डॉलर में कमजोरी से भी भाव चढ़े हैं। लगातार चौथे दिन डॉलर इंडेक्स 102 के नीचे है।

Stocks in the news: खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। GIFT NIFTY 8 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 31848.58 के आसपास दिख रहा है। हालांकि स्ट्रेट टाइम्स में बढ़त देखने को मिल रही है। ये 0.25 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 16892.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग आज बंद है। वहीं, कोस्पी में 0.28 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 3218.74 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।