Global market: ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में शुरुआती कमजोरी देखने को मिल रही है। लेकिन गिफ्ट निफ्टी सपाट कारोबार कर रहा है। US फ्यूचर्स में फ्लैट कामकाज हो रहा है। कल अमेरिकी बाजार करीब 1 फीसदी तक चढ़कर बंद हुए थे। उधर कच्चे तेल में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 80 डॉलर के पास पहुंच गया है।
