Get App

Global market : गिफ्ट निफ्टी से बाजार के लिए अच्छे संकेत, मिडिल ईस्ट संकट से क्रूड में उबाल

Global market : US ISM मैन्युफैक्चरिंग PMI जून में 48.5 के स्तर पर रही है। ये मई में 48.7 के स्तर पर रही थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 9:17 AM
Global market : गिफ्ट निफ्टी से बाजार के लिए अच्छे संकेत, मिडिल ईस्ट संकट से क्रूड में उबाल
Global market : क्रूड की कीमतों में लगातार चौथे हफ्ते तेजी जारी है। ब्रेंट का भाव 87 डॉलर के करीब पहुंच गया है। वहीं, WTI का भाव 83 डॉलर के पार निकल गया है। जून में कच्चे तेल का भाव 6 फीसदी चढ़ा है

Global market : गिफ्ट निफ्टी से बाजार के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार भी कल मजबूत होकर बंद हुए थे। नैस्डैक न्यू लाइफ हाई पर पहुंच गया था। हलांकि एशियाई बाजार मिले-जुले दिख रहे हैं। इधर मिडिल ईस्ट संकट बढ़ने से क्रूड में तेजी आई है और ये 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। अमेरिकी बाजार में चढ़ने वाले टेक शेयरों पर नजर डालें तो टेस्ला में 6 फीसदी, एप्पल में 3 फीसदी, माइक्रोसॉफ्ट में 2 फीसदी और अमेजन में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। वहीं, NVIDIA,अल्फाबेट और मेटा में 1 फीसदी की तेजी आई थी।

Goldman Sachs की राय

Goldman Sachs को 6 बड़ी टेक कंपनियों में तेजी की उम्मीद है। उसको अमेजन, एप्पल, अल्फाबेट में तेजी की उम्मीद है। Goldman Sachs का मानना है कि मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, NVIDIA में भी तेजी संभव है। Goldman Sachs का कहना है कि इन कंपनियों का EPS 30 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। बाकी 494 शेयरों का EPS 5 फीसदी की दर से बढ़ सकता है।

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें