Get App

Global Market: मध्यपूर्व जंग ने ग्लोबल बाजार में मचाया कोहराम, एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, जापान का निक्केई करीब 5% गिरा

Global Market: एशियाई बाजारों में गिरावट कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 367.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 3.86 फीसदी की गिरावट के साथ 51,315.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 2.00 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 8:58 AM
Global Market: मध्यपूर्व जंग ने ग्लोबल बाजार में मचाया कोहराम, एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, जापान का निक्केई करीब 5% गिरा
वेस्ट एशिया जंग बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को लेकर कन्फ्यूजन से ग्लोबल बाजारों में कोहराम मचा। गिफ्ट निफ्टी करीब 350 प्वांइट टूटा है।

Global Market: वेस्ट एशिया जंग बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज को लेकर कन्फ्यूजन से ग्लोबल बाजारों में कोहराम मचा। गिफ्ट निफ्टी करीब 350 प्वांइट टूटा है। एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। जापान का निक्केई करीब 5% गिरा। डाओ फ्यूचर्स भी नीचे फिसला। वहीं शुक्रवार को US INDICES में 2% तक की कमजोरी रही। MSCI एशिया पैसिफिक इंडेक्स 1.2% नीचे था, जबकि जापान का निक्केई 3.9% तक गिर गया, जिससे मार्च में इसका नुकसान 13% हो गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 4.5% गिरा, जो मार्च में 12% की गिरावट दिखाता है। ऑस्ट्रेलियाई इक्विटी 2% तक नीचे थे और सुधार की ओर बढ़ रहे थे।

अमेरिकी बाजारों का हाल

शुक्रवार को डाओ करीब 450 अंक गिरकर बंद हुआ। S &P500 1.5%, नैस्डेक 2% की गिरावट के साथ बंद हुआ। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के बाद गिरावट आई। इस बीच CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान में ग्राउंड ट्रूप्स भेजने की भारी तैयारी में अमेरिका है। हजारों मरीन और युद्धपोत पहले ही तैनात किए जा रहे हैं।

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप का अल्टीमेटम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें