Get App

Global Market: एशियाई बाजारों की मिली-जुली चाल,4 साल के निचले स्तर पर फिसला यूएस डॉलर, फेड दरों पर आज लेगा फैसला

Global Market: गिफ्ट NIFTY 33.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 53,155.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.58 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.98 फीसदी चढ़कर 32,635.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 9:19 AM
Global Market: एशियाई बाजारों की मिली-जुली चाल,4 साल के निचले स्तर पर फिसला यूएस डॉलर, फेड दरों पर आज लेगा फैसला
गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिला। एशिया में भी दबाव दिख रहा है, उधर अमेरिका में डाओ जोंस 400 प्वाइंट की गिरावट आई।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिला। एशियाई बाजार मिलाजुला कारोबार कर रहे हैं। उधर अमेरिका में डाओ जोंस 400 प्वाइंट की गिरावट आई। लेकिन S&P नए शिखर पर पहुंचा है। नैस्डैक में भी करीब 1 परसेंट की तेजी आई। S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड 6988 स्तरों तक पहुंचा। एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट से सपोर्ट मिला। कल नैस्डेक इंडेक्स 200 अंक चढ़कर बंद हुआ। डाओ जोन्स

400 अंक गिरकर बंद हुआ।

क्यों गिरा डाओ जोन्स?

कल यूनाइटेडहेल्थ का शेयर 20% गिरा। यूनाइटेडहेल्थ डाओ का बड़ा स्टॉक है। कंपनी ने 2026 में आय गिरने के संकेत दिए है। 30 साल में पहली बार आय गिरने के संकेत दिए। यूनाइटेडहेल्थ की $55 बिलियन से ज्यादा वैल्यू साफ हुआ। ट्रंप की Medicaid प्लान्स ने भी स्टॉक पर दबाव डाला। जबकि इंश्योरेंस कंपनियों की वैल्यू $100 बिलियन से ज्यादा घटी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें