ईरान-इजरायल टेंशन का डर ग्लोबल बाजारों में हावी हुआ है। शुरुआती कारोबार में गिफ्ट निफ्टी 120 प्वाइंट नीचे फिसला है। एशिया भी दबाव में देखने को मिल रहा है। हालांकि 1 हफ्ते की छु्ट्टी के बाद आज चीन के बाजार खुलेगें । इधर टेक शेयरों में बिकवाली के चलते कल अमेरिकी बाजार 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुए थे । कल यूएस के बड़ी कंपनियों के शेयरों में ज्यादा दबाव दिखा था। वेल्स फार्गो के डाउनग्रेड के बाद अमेजन का शेयर 3 फीसदी गिरा।
