गिफ्ट निफ्टी करीब 50 प्वाइंट नीचे फिसला है। एशिया MIXED कामकाज हो रहा है। लेकिन कल अमेरिकी में अच्छी तेजी रही। नैस्डैक में ढ़ाई सौ प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। S&P 500 इंडेक्स इंट्राडे में रिकॉर्ड स्तरों पर पहुंचा। S&P 500 इंडेक्स को टेक शेयरों की तेजी ने सहारा दिया। 26 दिसंबर के बाद नैस्डेक 20000 के पार निकला। हालांकि बाजार की चिंता अभी भी कायम है क्योंकि सिर्फ बड़ी टेक कंपनियों में तेजी देखने को मिली। S&P500 की ज्यादा कंपनियों में कल दबाव दिखा।
