Global Market: ट्रंप टैरिफ से भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। FIIs की कैश में करीब 5000 करोड़ की बिकवाली आई। गिफ्ट निफ्टी करीब 65 प्वाइंट नीचे फिसला है। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। वहीं अमेरिकी INDICES में तेजी दिखी। नैस्डैक सबसे ज्यादा सवा परसेंट चढ़ा है। टेक शेयरों की मजबूती से सहारा मिला ।
