Get App

Global Market: गिफ्ट निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा उछला, एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी से मिला सपोर्ट

Global Market: गिफ्ट NIFTY 214.00अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.93 फीसदी की बढ़त के साथ 48,976.00 के आसपास दिख रहा है। ताइवान का बाजार 1.43 फीसदी चढ़कर 27,692.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.47 फीसदी की बढ़त के साथ 25,871.00 के स्तर पर नजर आ रहा

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 20, 2025 पर 9:28 AM
Global Market: गिफ्ट निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा उछला, एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी से मिला सपोर्ट
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। चीन के साथ तनाव घटने की उम्मीद से सपोर्ट मिला। ट्रंप ट्रेड और टैरिफ तनाव कम करना चाहते हैं।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में करीब 200 प्वाइंट का उछाल आया।  शुक्रवार को अमेरिकी INDICES में करीब आधा परसेंट तक की तेजी दिखी। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। चीन के साथ तनाव घटने की उम्मीद से सपोर्ट मिला। ट्रंप ट्रेड और टैरिफ तनाव कम करना चाहते हैं। क्रेडिट क्वालिटी की चिंताओं के बीच रीजनल बैंकों में तेजी देखने को मिली। डॉलर इंडेक्स में मामूली तेजी दिखी और तेल की कीमतें तीन हफ्तों की गिरावट देखने को मिली।

कम होगा चीन से तनाव?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि चीन पर लगाए जाने वाले ऊंचे टैरिफ लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता फिर से शुरू होगी। अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट और चीन के वाइस प्रीमियर ही लाइफेंग इस हफ्ते नई वार्ता के दौर की शुरुआत करेंगे। बेसेंट ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार रात को ही के साथ वर्चुअल बातचीत की थी और यह चर्चा 'साफ और विस्तृत' रही। उन्होंने पुष्टि की कि हफ्ते आमने-सामने मिलने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर भी इन ऑनलाइन वार्ताओं का हिस्सा थे।

ओरेकल की बदली चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें