Get App

Chartist Talk: जुलाई में निफ्टी के 25000 के स्तर को पार करने की संभावना कम, जोरदार कमाई के लिए इस हफ्ते इन दो शेयरों पर लगाएं दांव

Chartist Talk: ऑक्टानॉम टेक और हेज्ड के राहुल घोष ने कहा कि इतनी बड़ी गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों थोड़ी बढ़त हो सकती है। प्राइस एक्शन से संकेत मिलता है कि निफ्टी 24,600–24,800 के जोन की ओर बढ़ने से पहले कंसोलिडेट हो सकता है। मंथली टाइमफ्रेम पर बैंक निफ्टी एक अपट्रेंड में बना हुआ है जो निफ्टी से अलग स्थिति है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 13, 2026 पर 12:42 PM
Chartist Talk: जुलाई में निफ्टी के 25000 के स्तर को पार करने की संभावना कम, जोरदार कमाई के लिए इस हफ्ते इन दो शेयरों पर लगाएं दांव
Chartist Talk: पिछले 10-12 हफ्तों में निफ़्टी में लगातार'स्पिनिंग टॉप' कैंडल बनी हैं। यह बिना किसी साफ दिशा वाले बाजार का क्लासिक संकेत हैं

Chartist Talk: क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट का ट्रेंड बना हुआ है,हालांकि बीच-बीच में इसमें कुछ उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। क्रूड अपने वीकली 200 EMA से नीचे आ गया है। ऐसी स्थिति के बाद आमतौर पर लंबे समय तक गिरावट का दौर देखने को मिलता है। इतनी बड़ी गिरावट के बाद इसमें 81–82 डॉलर प्रति बैरल तक की थोड़ी रिकवरी संभव है,लेकिन अंततः 58–60 डॉलर प्रति बैरल के मंथली सपोर्ट लेवल के टेस्ट होने की संभावना है। तेल में 'सेल-ऑन-रैली'(तेजी आने पर बेचने) की रणनीति अपनानी चाहिए।

रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल है। गोदरेज प्रॉपर्टीज,DLF और प्रेस्टीज तीनों ही तीन-चार महीने के कंसोलिडेशन से बाहर निकलकर अपने 200 EMA के ऊपर आ गए हैं। इनमे आगे और बढ़त की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ये कहना है ऑक्टानॉम टेक और हेज्ड के फाउंडर और CEO राहुल घोष का। यहां, आपके लिए इस बातचीत का संपादित अंश दे रहे हैं।

इस हफ्ते निवेशकों को निफ्टी के किन लेवल पर नजर रखनी चाहिए? क्या आपको लगता है कि तेजी जारी रहेगी,या इंडेक्स के 24,600–24,800 की तरफ बढ़ने से पहले इसमें कुछ ठहराव आ सकता है? जुलाई में निफ्टी के 25,000 का लेवल पार करने की कितनी संभावना है?

पिछले 10-12 हफ्तों में निफ़्टी में लगातार'स्पिनिंग टॉप' कैंडल बनी हैं। यह बिना किसी साफ दिशा वाले बाजार का क्लासिक संकेत हैं। इस प्राइस एक्शन से पता चलता है कि 24,600-24,800 के जोन की ओर बढ़ने की कोशिश करने से पहले इंडेक्स के कंसोलिडेट होने की संभावना है। निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24,600 के आसपास है और इसके बाद शॉर्ट से मीडियम टर्म में 24,800–24,900 पर एक मज़बूत सप्लाई जोन है। ध्यान देने वाली बात यह है कि 24,400 पर मौजूद 200 EMA कई बार एक मज़बूत रुकावट साबित हुआ है और लगातार तेजी के लिए इसके ऊपर निर्णायक क्लोजिंग जरूरी है। रेजिस्टेंस के इस कई स्तरों वाले स्ट्रक्चर को देखते हुए,जुलाई में निफ्टी के 25,000 के स्तर को पार करने की संभावना कम लगती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें