Global Market : गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, S&P 500 इंडेक्स पर क्या है मॉर्गन स्टैनली की राय

Global Market: गिफ्ट NIFTY 36.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 39,778.85 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.49 फीसदी की बढत दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.97 फीसदी चढ़कर 23,338.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 24,720.79 के स्तर पर नजर आ रहा

अपडेटेड Jul 18, 2025 पर 8:41 AM
Story continues below Advertisement
सितंबर में दरों में कटौती की उम्मीद घटी है। बाजार में करीब 52% लोग को ही कटौती की उम्मीद है।

Global Market : गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट नजर आ रहे है। अमेरिकी बाजार कल तेजी के साथ बंद हुए थे। एशिया से भी पॉजिटिव संकेत मिल रहे है, लेकिन कल FIIs के नेट शॉर्ट डेढ़ लाख कॉन्ट्रैक्ट के करीब पहुंचे। कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए । S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ। डाओ 230 अंक चढ़कर बंद हुआ। डाओ रिकॉर्ड हाई से 600 अंक दूर रहा। नैस्डेक रिकॉर्ड हाई से 100 अंक दूर रहा। TSMC अच्छे नतीजों से चढ़कर बंद हुआ।

US में घटेगी ब्याज दर?

सितंबर में दरों में कटौती की उम्मीद घटी है। बाजार में करीब 52% लोग को ही कटौती की उम्मीद है। पहले 55% लोग कटौती की उम्मीद कर रहे थे। मजबूत आंकड़ों से दरें घटने की उम्मीद घटी है।


नेटफ्लिक्स के तिमाही नतीजे

Q2 में कंपनी ने पेश लिए अनुमान से अच्छे नतीजे रहे। आय $1108 करोड़, अनुमान $1107 करोड़ पर रहा। $7.08 के अनुमान की जगह EPS $7.19 रहा। अच्छे आंकड़ों के बाद भी शेयर में दबाव दिखा। 12 महीनों में शेयर का भाव दो गुना हो चुका है।

US में घटेगी ब्याज दर?

सैन फ्रांसिस्को फेड की चेयरमैन मैरी डेली ने कहा कि इस साल 2 कटौतियों की उम्मीद है। कटौती से पहले लंबा इंतजार सही नहीं है। फेड गवर्नर एड्रियाना कुग्ल ने कहा कि दरें अभी स्थिर रहनी चाहिए। क्रिस्टोफर वालर ने कहा कि इस महीने दरें 0.25% घटनी चाहिए। लेबर मार्केट में गिरावट आ रही है।

ट्रंप का टैरिफ वॉर!

चीन से ग्रेफाइट इंपोर्ट पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी संभव है। 93.5% की प्रीलिमिनरी एंटी-डंपिंग ड्यूटी संभव है। मौजूदा दरों में नया टैरिफ जुड़ेगा, 160% टैरिफ होगा। CRU ग्रुप रिसर्च ने कहा कि टैरिफ बढ़ने से लागत $7/KW-घंटे बढ़ेगी। US सोलर मैन्युफैक्चरर्स ने नया ट्रेड पिटीशन दायर किया। भारत, इंडोनेशिया, लाओस के खिलाफ पिटीशन दायर किया।

S&P 500 पर मॉर्गन स्टेनली

मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि इस तिमारी 5-10% गिरावट की आशंका है। बैलेंस शीट पर ट्रेड पॉलिसी का असर पड़ेगा। ये गिरावट भी थोड़े समय के लिए होगी। गिरावट को निवेश के मौके की तरह लेना चाहिए।

क्रूड में तेजी लौटी

तीन दिनों की गिरावट के बाद क्रूड में तेजी लौटी। ब्रेंट फिर 70 डॉलर के करीब पहुंचा। ईराक पर ड्रोन हमले और अमेरिका में इन्वेंटरी गिरने से करीब 2% की तेजी आई।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 36.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 39,778.85 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.49 फीसदी की बढत दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.97 फीसदी चढ़कर 23,338.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 24,720.79 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.36 फीसदी की गिरावटके साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 3,529.50 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।