Global Market: गिफ्ट निफ्टी में दबाव, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, डॉलर इंडेक्स में मजबूत

Global Market: गिफ्ट NIFTY 91.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 54,419.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.14 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी चढ़कर 32,266.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement
डॉलर इंडेक्स अब भी 97 के ऊपर बना हुआ है। सोना-चांदी में रिकवरी, चांदी 11% से ज्यादा उछली।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ कामकाज कर रहा है। इधर एशिया में MIXED कामकाज कर रहे है। , लेकिन कल IT शेयरों की बिकवाली के चलते कल नैस्डैक करीब डेढ़ परसेंट टूटा। इस बीच IT सेक्टर के लिए नई चुनौती सामने आई।AI कंपनी Anthropic के नया AI automation tool लॉन्च करने से  घबराहट बड़ी।  data और information services कंपनियों का कारोबार जाने का डर का खतरा बढ़ा। Gartner का शेयर 25% तक टूटा।

अमेरिकी बाजारों का हाल

कल बाजारों में जोरदार बिकवाली दिखी। नैस्डेक, S&P 500 सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिली। नैस्डेक करीब 350 अंक, S&P500 1% से ज्यादा गिरा। डाओ में सबसे कम 160 अंकों की गिरावट रही। वॉलमार्ट, PepsiCo, JPMorgan ने डाओ को सहारा दिया। वॉलमार्ट का मार्केट कैप $1 लाख करोड़ के पार निकला है।


CNBC पर बोले Jamieson Greer

भारत-अमेरिका के बीच डील जल्द पूरी हो जाएगी। अमेरिका का व्यापार घाटा ज्यादा है। इसी लिए भारत पर 18% का टैरिफ लगेगा। एग्री, केमिकल्स, मेडिकल डिवाइस वगैरह पर बनी बात। भारत भी टैरिफ की दर घटाने पर मान गया है। पहले भारत में इंडस्ट्रियल गुड्स पर 13.5% का टैरिफ था। अब डील के बाद भारत टैरिफ को 'जीरो' कर देगा। भारत ने कुछ एग्री क्षेत्रों को डील से बाहर रखा। नट्स, वाइन, फल, सब्जियों पर टैरिफ नहीं लगेगा। भारत के क्रूड खरीद पर अमेरिका की नजर रहेगी।

बाजार पर जेफरीज की राय

सॉफ्टवेयर शेयरों को लेकर मूड काफी खराब है। निवेशक इन शेयरों से दूरी बना रहे हैं।

कच्चे तेल में उछाल

ब्रेंट $68 और WTI $64 के पार निकला। अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने से तेजी आई। अमेरिका के सेल्फ-डिफेंस में ड्रोन मार गिराया। यूएस ने कहा कि USS अब्राहम लिंकन के पास ड्रोन आ गया थे। कोई सैनिक घायल नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ। ट्रंप ने कहा बातचीत के बीच ईरान का ऐसा कदम ठीक नहीं। शुक्रवार को होगी अमेरिकी-ईरान के बीच बातचीत होगी। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि बातचीत के लिए तैयार हैं। धमकी, दबाव बंद होना चाहिए।

यहां भी दिखी हलचल

डॉलर इंडेक्स अब भी 97 के ऊपर बना हुआ है। सोना-चांदी में रिकवरी, चांदी 11% से ज्यादा उछली। बिटकॉइन $75,000 से नीचे फिसला। बिटकॉइन अक्टूबर 2025 के हाई से 40% से ज्यादा टूटा है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 91.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 54,419.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.14 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.19 फीसदी चढ़कर 32,266.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 26,660.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट फ्लैट नजर आ रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।