Get App

Global Market: SGX NIFTY में हल्की गिरावट, Memorial Day के मौके पर आज बंद रहेंगे US के बाजार

इकोनॉमी में जल्द रिकवरी की उम्मीद में शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ अमेरिकी बाजार बंद हुए लेकिन एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2021 पर 11:26 AM
Global Market: SGX NIFTY में हल्की गिरावट,  Memorial Day के मौके पर आज  बंद रहेंगे US के बाजार

ग्लोबल बाजारों से आज संकेत मिलेजुले नजर आ रहे है। इकोनॉमी में जल्द रिकवरी की उम्मीद में शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ अमेरिकी बाजार बंद हुए लेकिन एशियाई बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई।  SGX NIFTY में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।

विदेशी बाजार से संकेत

शुक्रवार को US मार्केट में सीमित दायरें में कारोबार हुआ। 65 अंक की बढ़त के साथ Dow 34500 के पार बंद हुआ। US में मई जॉब्स रिपोर्ट के आंकड़े आज आएंगे। वहीं PMI और महंगाई के डेटा पर भी बाजार की नजर रहेगी। सोने की चमक बढ़ी है और  Comex पर भाव 1900 डॉलर के पार निकल गया है। Memorial Day के मौके पर आज US के बाजार बंद रहेंगे। OPEC+ की बैठक पर नजर, उत्पादन पर चर्चा होगी। ब्रेंट क्रूड 69 प्रति डॉलर बैरल के करीब पहुंच गया है। बुधवार को FED की इकोनॉमी को लेकर इवेंट्स में चर्चा होगी। देश में आज आने वाले GDP के आंकड़ों पर  नजर रहेगी। शुक्रवार को RBI की Monetary Policy पर भी बाजार की नजर है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.


 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें