Global Market : S&P 500 रिकॉर्ड ऊंचाई पर हुआ बंद, ब्रॉडकॉम और दूसरी चिप बनाने वाली कंपनियों ने भरा जोश

Global Market : शुक्रवार के कारोबारी सत्र में S&P 500 इंडेक्स 0.65% चढ़कर 6,966.28 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक 0.82% बढ़कर 23,671.35 पर पहुंच गया, जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.48% बढ़कर 49,504.07 पर बंद हुआ

अपडेटेड Jan 10, 2026 पर 11:52 AM
Global market : हाल के सालों में खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों की तरफ हाल में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इसके चलते S&P 500 वैल्यू इंडेक्स 2026 में अब तक लगभग 2% चढ़ा है, जो S&P 500 ग्रोथ इंडेक्स के 1% की बढ़त से ज़्यादा है

Wall Street : S&P 500 इंडेक्स शुक्रवार को ब्रॉडकॉम और दूसरी चिप बनाने वाली कंपनियों में तेजी की वजह से रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। उम्मीद से कमजोर जॉब्स रिपोर्ट का इस साल फेडरल रिज़र्व द्वारा इंटरेस्ट रेट में कटौती की उम्मीदों पर ज़्यादा असर नहीं पड़ा है। वॉल स्ट्रीट के तीनों मुख्य इंडेक्सों में 2026 के ट्रेडिंग के पहले पूरे हफ़्ते में तेज़ बढ़ोतरी हुई। जिसकी वजह मैटेरियल्स, इंडस्ट्रियल और दूसरे सेक्टर्स में आई तेजी रही। लेबर डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट में पता चलता है कि दिसंबर में अमेरिका में रोज़गार में बढ़ोतरी उम्मीद से ज़्यादा धीमी रही है। लेकिन बेरोज़गारी दर में गिरावट की दर 4.4% होने से पता चलता है कि लेबर मार्केट की स्थिति बहुत खराब नहीं है।

S&P 500 स्टॉक में तेजी

चिप स्टॉक्स में तेज़ी आई, PHLX सेमीकंडक्टर इंडेक्स 2.7% बढ़कर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। लाम रिसर्च 8.7% बढ़कर 218.36 डॉलर पर बंद हुआ। मिज़ुहो ने इस चिप बनाने वाली कंपनी के लिए अपना प्राइस टारगेट 200 डॉलर से बढ़ाकर 220 डॉलर कर दिया है। ब्रॉडकॉम में 3.8% की तेजी देखने को मिली। अल्फाबेट में 1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और टेस्ला 2.1 फीसदी चढ़ा। इन सभी ने S&P 500 और नैस्डैक में जोश भर दिया। मेटा प्लेटफॉर्म्स ने विस्ट्रा के न्यूक्लियर प्लांट से बिजली खरीदने पर सहमति जताई। इसके बाद विस्ट्रा में 10.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली।


यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप के यह कहने के बाद कि उनकी चिप बनाने वाली कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर,लिप-बू टैन के साथ एक "शानदार मीटिंग" हुई, इंटेल के शेयर लगभग 11% भाग गए। कारोबार के अंत में S&P 500 इंडेक्स 0.65% चढ़कर 6,966.28 पर बंद हुआ। वहीं,नैस्डैक 0.82% बढ़कर 23,671.35 पर बंद हुआ। जबकि, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.48% बढ़कर 49,504.07 पर बंद हुआ।

S&P 500 के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से नौ में बढ़ोतरी हुई,जिसमें मटीरियल्स 1.8% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा,इसके बाद यूटिलिटीज में 1.24% की बढ़त हुई। इस हफ़्ते, S&P 500 में 1.6% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, नैस्डैक में 1.9% की बढ़त रही। डाओ जेन्स में 2.3% की बढ़ोतरी हुई।

चौथी तिमाही के नतीजों के सीज़न से पहले वॉल स्ट्रीट पर वैल्यूएशन काफी ज़्यादा रहे। LSEG के डेटा के मुताबिक, S&P 500 एक्सपेक्टेड कमाई के लगभग 22 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो नवंबर में 23 से कम है, लेकिन अपने 5 साल के औसत 19 से ज़्यादा है।

हाल के सालों में खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों की तरफ हाल में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इसके चलते S&P 500 वैल्यू इंडेक्स 2026 में अब तक लगभग 2% चढ़ा है, जो S&P 500 ग्रोथ इंडेक्स के 1% की बढ़त से ज़्यादा है।

इस बीच अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारी टैरिफ की वैधता पर कोई फैसला नहीं देगा। ट्रेडर्स को उम्मीद है कि अगर कोर्ट टैरिफ को रद्द कर देता है, तो फाइनेंशियल मार्केट में बहुत ज़्यादा उतार-चढ़ाव आएगा।

 

Market outlook : लगातार चौथे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 12 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।