Global Market: अमेरिकी राष्ट्पति ट्रंप के जल्द ही ईरान युद्ध खत्म करने के बयान से ग्लोबल बाजारों में रिकवरी का मूड देखने को मिला। गिफ्ट निफ्टी करीब 300 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा है। एशियाई बाजारों में 3 से 6 परसेंट की तेजी आई। US INDICES में भी कल निचले स्तरों से 2 परसेंट रिकवर होकर हरे निशान में बंद हुए।
तेज उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। डाओ जोन्स करीब 250 अंक चढ़कर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स करीब 1% चढ़कर बंद हुआ । नैस्डेक भी 300 अंकों से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। चिप स्टॉक्स से बाजार को सपोर्ट मिला। कल इंट्रा डे में डाओ 900 अंक गिरा था
युद्ध पर बोले डॉनल्ड ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। ईरान की लगभग सभी सैन्य क्षमता खत्म है। ईरान के पास अब एयरफोर्स, नेवी नहीं बची। ईरान के पास एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम नहीं बचे। सैन्य लक्ष्य को जल्द पूरा करने की उम्मीद है।
डॉनल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से बात की । ट्रंप ने युद्ध खत्म करने पर फोन पर बात की। रायटर्स के मुताबिक पुतिन ने युद्ध जल्दी खत्म करने का प्रस्ताव दिया।
क्रूड पर ट्रंप के बयान का असर
ट्रंप के बयान के बाद कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड का भावकल के हाई से 25% गिरा । ब्रेंट का दाम कल $119 के पार निकला था। G7 नेताओं ने SPR से क्रूड जारी करने पर बैठक की। फ्रांस ने कहा कि अभी SPR से सप्लाई पर सहमति नहीं बनी। फिलहाल फ्रांस G7 समूह की अध्यक्षता कर रहा है।
ट्रंप के बयान से डॉलर इंडेक्स में गिरावट आई। डॉलर इंडेक्स
99 के स्तर के नीचे फिसला।
क्रूड की सप्लाई रोको तो खामियाजा भुगतना होगा। सप्लाई रोकी तो ईरान पर ओर बड़े हमले होंगे। ऐसा जवाब देंगे कि ईरान संभल नहीं पाएगा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कंट्रोल करने पर विचार कर रहे है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 171.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ 53,770.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.40 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.23 फीसदी चढ़कर 32,494.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 25,788.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 4.01 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 4,112.62के स्तर पर दिख रहा है।