भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से आज जोरदार संकेत मिल रहे है। SGX NIFTY 160 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, US FUTURES में भी अच्छी बढ़त दिख रही है। इस बीच जॉब रिपोर्ट में महंगाई घटने की उम्मीद के चलते शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 2.5 फीसदी तक की बढ़त लेकर बंद हुए थे। उधर एशिया में आज जापान का बाजार बंद है।
