Get App

Global market : इस हफ्ते फेड बैठक से पहले ग्लोबल मार्केट में सतर्क कारोबार, एशिया पर दबाव

शुक्रवार को US मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए थे। DOW में 137 और NASDAQ में 225 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2022 पर 8:37 AM
Global market : इस हफ्ते फेड बैठक से पहले ग्लोबल मार्केट में सतर्क कारोबार, एशिया पर दबाव
दुनियाभर में कोविड और मंकीपॉक्स के मामले बढ़े हैं। मंकीपॉक्स के मामले भारत सहित 75 देशों में पहुंच गए हैं। जापान में प्रतिदिन कोविड मामले 2 लाख के पार चले गए हैं

इस हफ्ते फेड बैठक से पहले ग्लोबल मार्केट में सतर्क कारोबार होता दिख रहा है। एशिया पर दबाव है। SGX NITY करीब 0.50 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। US FUTURES भी चौथाई फीसदी फिसले हैं। टेक शेयरों में बिकवाली से शुक्रवार को NASDAQ 1.75 फीसदी गिरकर बंद हुआ था।

शुक्रवार को US मार्केट गिरावट के साथ बंद हुए थे। DOW में 137 और NASDAQ में 225 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। S&P 37 अंक फिसलकर 3961 पर बंद हुआ था। ब्याज दरों को लेकर इस हफ्ते US फेड की बैठक होने वाली है। US फेड की बैठक के पहले बाजार सतर्क नजर आ रहा है। US मार्केट के हाल पर नजर डालें तो पिछले कारोबारी दिन 11 में से 8 सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली थी। 63 फीसदी शेयरों में गिरावट रही थी। इस हफ्ते अहम नतीजें आने वाले हैं। इसमें Google, Alphabet और Apple के नाम शआमिल हैं। इस बीच US ट्रेजरी सचिव का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका में व्यापक मंदी के संकेत नहीं हैं।

उधर दुनियाभर में कोविड और मंकीपॉक्स के मामले बढ़े हैं। मंकीपॉक्स के मामले भारत सहित 75 देशों में पहुंच गए हैं। जापान में प्रतिदिन कोविड मामले 2 लाख के पार चले गए हैं।

आज एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 37 अंक नीचे दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.73 फीसदी गिरावट के साथ 27,710.72 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 0.62 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 14,895.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.86 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 20431.78 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.49 फीसदी की मजबूती दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 3260.26 के स्तर पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें