Global Market: एशियाई बाजारों में दबाव, जापान में वित्तीय हालत को लेकर बढ़ी चिंता, यूएस बाजार भी लुढ़के

गिफ्ट NIFTY 22.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 52,834.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.59 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.79 फीसदी गिरकर 31,509.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा

अपडेटेड Jan 21, 2026 पर 9:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global Market: जापान की 30, 40 साल के बॉन्ड यील्ड एक ही दिन में 0.25% चढ़ी। हाई-ग्रेड कॉरपोरेट बॉन्ड की औसत यील्ड भी रिकॉर्ड हाई पर है।

Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया में दबाव देखने को मिल रहा है। वहीं ग्रीनलैंड पर डॉनल्ड ट्रंप की बढ़ती बयानबाजी और ट्रेजरी यील्ड बढ़ने से US INDICES में तगड़ी बिकवाली नजर आई। डाओजोंस करीब 900 प्वाइंट टूटा ।नैस्डैक और S&P भी 2% से ज्यादा गिरे। इधर जियोपॉलिटिकल टेंशन और इंवेंटरी बढ़ने की आशंका से क्रूड कीमतों में नरमी देखने को मिली। ब्रेंट का भाव 64 डॉलर के करीब पहुंचा है। नए शिखर पर सोना और चांदी पहुंचा। पहली बार कॉमेक्स गोल्ड 4700 डॉलर के पार निकला।

अमेरिकी बाजारों का हाल

कल बाजार में 3 महीनों में सबसे बड़ी गिरावट दिखी। शेयर, बॉन्ड, डॉलर सब में कल दबाव देखने को मिला। VIX 20 के पार, नवंबर के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा। 10 साल का बॉन्ड यील्ड 4 महीने के हाई पर पहुंची। बिटकॉइन फिसलकर $90000 से नीचे आ गया। सोना $4750 के ऊपर और चांदी $95/औंस के करीब पहुंची है।


डेनमार्क के पेंशन फंड का बड़ा फैसला

AkademikerPension ने कहा US ट्रेजरी बॉन्ड से बाहर निकल रहे हैं। पेंशन फंड के चीफ Anders Schelde ने कहा कि US सरकार की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। US का बढ़ता कर्ज भी बॉन्ड बेचने की बड़ी वजह है। ग्रीनलैंड मुद्दे से फैसला सीधे जुड़ा नहीं। लेकिन उसने फैसला आसान कर दिया।

ग्रीनलैंड पर बोले ट्रंप

कितनी दूर तक जा सकता हूं पता चल जाएगा। ग्रीनलैंड को लेकर कई अहम मीटिंग्स तय हैं। आखिरकार सब कुछ हमारे हक में ही होगा। चागोस आइलैंड मॉरिशस को देने पर UK को घेरा। UK का ये कदम बहुत बड़ी बेवकूफी है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों जल्द सत्ता से बाहर होंगे।

CNBC से बोले स्कॉट बेसेंट

ग्रीनलैंड लेने की ट्रंप की मंशा असली लीडरशिप दिखाती है। राष्ट्रपति दुनिया को बता रहे हैं कि 'US वापस आ चुका है'। जब यूरोप स्कूल बना रहा था, तब हम दुनिया की सुरक्षा कर रहे थे। राष्ट्रपति के पास एक प्लान है, उनकी बात सुनिए, सब ठीक रहेगा।

यूरोपियन कमीशन चीफ का बड़ा बयान

आर्कटिक की सुरक्षा को लेकर यूरोप पूरी तरह कमिटेड है । पुराने सहयोगियों के बीच नए टैरिफ लगाना बड़ी गलती है। यूरोप का जवाब मजबूत, एकजुट और संतुलित होगा। आर्कटिक सुरक्षा के लिए सपोर्ट पैकेज पर काम जारी है यूक्रेन शांति कोशिशों में ट्रंप की भूमिका मानी। अमेरिका को हम दोस्त मानते हैं, सिर्फ सहयोगी नहीं।

जापान में अफरा-तफरी

30, 40 साल के बॉन्ड यील्ड एक ही दिन में 0.25% चढ़ी। हाई-ग्रेड कॉरपोरेट बॉन्ड की औसत यील्ड भी रिकॉर्ड हाई पर है। सरकार की वित्तीय हालत को लेकर चिंता बढ़ी। अचानक चुनाव की अटकलों ने बिकवाली और तेज कर दी।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 22.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 52,834.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.59 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.79 फीसदी गिरकर 31,509.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 26,449.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 4,126.75 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।