Global market : महंगाई के आंकड़े और टेक्नोलॉजी शेयरों के दम पर वॉल स्ट्रीट में दिखी तेजी

US markets : शुक्रवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 59.88 अंक या 1.11 फीसदी बढ़कर 5,459.10 अंक पर पहुंच गया। जबकि नैस्डैक कंपोजिट 176.16 अंक या 1.03 फीसदी बढ़कर 17,357.88 पर बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 654.27 अंक या 1.64 फीसदी बढ़कर 40,589.34 पर बंद हुआ

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
American market : बाजार के रोटेशन में निवेशक हमें महंगे हो चुके हाई मोमेंटम वाले स्टॉक्स के एक समूह से बाहर निकल कर अब तक कमजोर प्रदर्शन करने वाले मिड- और स्मॉल-कैप की ओर रुख करते दिखे हैं।

Wall Street : शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के सभी अहम इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। निवेशकों ने कल टेक्नोलॉजी सेक्टर के मेगाकैप्स में खूब खरीदारी की। इन्ही शयरों कारण सप्ताह के शुरू में भारी बिकवाली हुई थी। अमेरिका में महंगाई के ताजे आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ही ब्याज दरों में कटौती शुरू होने की उम्मीद बढ़ा दी है। हालांकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक कम्पोजिट में यह बढ़त पिछले दो सत्रों में खोई हुई जमीन को पूरी तरह से वापस नहीं ला सकी। ऐसे में दोनों इंडेक्स लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए।

डाओ जोन्स सप्ताहिक आधार पर बढ़त के साथ बंद

डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज सप्ताहिक आधार पर बढ़त के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को इसकी बढ़त में इंडस्ट्रियल ग्रुप 3M का भी योगदान रहा, जिसने अपने सालाना एडजस्टेड प्रॉफिट पूर्वानुमान के निचले छोर को बढ़ाने के बाद दशकों के अपने सबसे बड़े डेली परसेंटेज प्रॉफिट में 23% की उछाल दर्ज की।


मैग्निफिसेंट सेवन के पांच सदस्यों में शुक्रवार को तेजी

मैग्निफिसेंट सेवन के नाम से पहचाने जाने वाले ग्रुप के पांच सदस्यों में शुक्रवार को तेजी आई, जिसमें मेटा प्लेटफॉर्म्स सबसे आगे रहा। इसमें 2.7 फीसदी की तेजी आई। इसमें दो अपवाद टेस्ला और अल्फाबेट थे। इनके कमजोर नतीजों ने बुधवार को बाजार में बिकवाली को बढ़ावा दिया था। इन दोनों में 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। अल्फाबेट तो 2 मई के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया। अगले हफ्ते मैग्निफिसेंट सेवन के आगे के कई नतीजे आने वाले है। ऐसे में बाजार की आगे कि दिशा बहुत हद तक इन नतीजों पर निर्भर करेगी।

बीएनपी पारिबा में अमेरिकी इक्विटी एवं डेरिवेटिव रणनीति के हेड ग्रेग बाउटल ने कहा, "अगले हफ्ते एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन डॉट कॉम और मेटा से हमें जो कुछ भी देखने को मिलेगा, वह वास्तव में इस बात का रुख तय करेगा कि यह बदलाव जारी रहेगा या नहीं और बाजार किस दिशा में जाएगा।"

मिड- और स्मॉल-कैप में निवेश बढ़ा

बाजार के रोटेशन में निवेशक हमें महंगे हो चुके हाई मोमेंटम वाले स्टॉक्स के एक समूह से बाहर निकल कर अब तक कमजोर प्रदर्शन करने वाले मिड- और स्मॉल-कैप की ओर रुख करते दिखे हैं। यह बदलाव हाल के हफ्तों में तेज होता दिखा है। इसकी वजह से स्मॉल-कैप रसेल 2000 और S&P स्मॉल कैप 600 दोनों हफ्ते के अपने चौथे क्लोजिंग हाई पर पहुंच गए हैं।

अगले हफ्ते इन स्टॉक्स में दिख सकता है जोरदार एक्शन, शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

शुक्रवार को तीनों अहम इंडेक्स बढ़त के साथ हुए बंद

शुक्रवार को, एसएंडपी 500 इंडेक्स 59.88 अंक या 1.11 फीसदी बढ़कर 5,459.10 अंक पर पहुंच गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 176.16 अंक या 1.03 फीसदी बढ़कर 17,357.88 पर पहुंच गया। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 654.27 अंक या 1.64 फीसदी बढ़कर 40,589.34 पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान, डाओ जोंन में 0.75 फीसदी की बढ़त हुई, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स में 0.82 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, नैस्डैक में 2.08 फीसदी की गिरावट आई। अमेरिकी एक्सचेंजों पर वॉल्यूम 10.92 बिलियन शेयर पर रहा। जबकि पिछले 20 कारोबारी दिनों में पूरे सत्र के लिए औसत वॉल्यूम 11.61 बिलियन शेयर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।