Global market: अमेरिकी बाजारों में कमजोरी, S&P 0.73% टूटा, Dow 0.90% गिरकर हुआ बंद

फ्यूचर ट्रेड के आंकड़ों से संकेत है कि 77 फीसदी लोगों ये मान कर चल रहे हैं कि अगले हफ्ते होने वाले यूएसफेड मीट में ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़त हो सकती है। वहीं, 23 फीसदी लोगों का मानना है फेट अपनी दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़त कर सकता है

अपडेटेड Dec 10, 2022 पर 9:08 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साप्ताहिक आधार पर देखें तो S&P 500 में 3.4 फीसदी और Dow में 2.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार ने ये अनुमान पहले से लगा लिया है कि अगले हफ्ते की मीटिंग में यूएस फेड अपनी दरों में 50 बेसिस प्वाइंट यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। बाजार की नजर आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर भी लगी हुई है। इनके आने के पहले अमेरिकी बाजारों सतर्कता नजर आ रही है। इस बीच अमेरिकी की सिलेसिलाए कपड़े बनाने वाली कंपनी Lululemon के शेयर मुनाफे के कमजोर अनुमान के चलते लुढ़कते नजर आए।

नवंबर में उत्पादन लागत में उम्मीद से थोड़ी ज्यादा बढ़त 

कल आए आंकड़ों से पता चलता है सेवाओं की लागत बढ़ने के चलते नवंबर में उत्पादन लागत में उम्मीद से थोड़ी ज्यादा बढ़त हुई है। लेकिन इस लागत में थोड़ी कमी आने को भी संकेत मिल रहे हैं। क्योंकि फैक्टी गेट इनफ्लेशन की सालाना दर में 1-1/2 सालों में सबसे कम बढ़त देखने को मिली है।


IT सेक्टर के शेयरों में क्यों मचा कोहराम, क्या शुरू हो गया IT स्टॉक्स का बुरा दौर

यूएसफेड मीट में ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़त की उम्मीद

फ्यूचर ट्रेड के आंकड़ों से संकेत है कि 77 फीसदी लोगों ये मान कर चल रहे हैं कि अगले हफ्ते होने वाले यूएसफेड मीट में ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़त हो सकती है। वहीं, 23 फीसदी लोगों का मानना है फेट अपनी दरों में 75 बेसिस प्वाइंट की बढ़त कर सकता है। हालांकि मंगलवार को आने वाले अमेरिका के खुदरा महंगाई आंकड़ों से यूएस फेड के आगे के प्लान का साफ अंदाजा लगाया जा सकेगा

आय और मुनाफे के उम्मीद से कमजोर अनुमानों के बाद कनाडा का एथलेटिक अपेरल मेकर Lululemon Athletica Inc के शेयर लगभग 13 फीसदी फिसल गए। वहीं, Wells Fargo की तरफ से रेटिंग 'equal weight'से बढ़ा कर 'overweight'करने के बाद Netflix Inc में 3.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

S&P 500 इंडेक्स 0.73 फीसदी गिरा

कल के कारोबार में S&P 500 इंडेक्स 0.73 फीसदी गिरकर 3934.38 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nasdaq 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 11004.62 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि Dow Jones 0.90 फीसदी गिरकर 33476.46 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 के 11 सेक्टरों में से 10 में गिरावट देखने को मिली। एनर्जी में सबसे ज्यादा गिरावट रही और ये कल 2.33 फीसदी टूटा। इसके अलावा हेल्थकेयर में भी 1.28 फीसदी की कमजोरी रही।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो S&P 500 में 3.4 फीसदी और Dow में 2.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।