Global Market: अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से गिफ्ट निफ्टी 100 प्वाइंट से ज्यादा ऊपर चढ़ा। एशिया में भी मजबूती देखने को मिल रही है । जापान का निक्केई पहली बार 50000 के पार निकला। वहीं महंगाई आंकड़ों के बाद अमेरिकी बाजारों में भी रौनक रही। S&P लाइफ हाई पर पहुंचा। डाओ पहली बार 47000 के पार बंद हुआ। सितंबर में रिटेल महंगाई 3 महीनों में सबसे कम रहा। सितंबर में रिटेल महंगाई 0.2% पर रही।
