CREDIT SUISSE संकट टलने की उम्मीद में ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट सुधरे, SGX NIFTY में रिकवरी

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। एशियाई बाजार सवा एक परसेंट फिसले है लेकिन SGX NIFTY और US FUTURES में हल्की बढ़त पर कामकाज हो रहा है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार कमजोर बंद हुए थे । DOW JONES में 280 अंकों की कमजोरी दिखी थी । डाओ जोन्स 281 अंक गिराकर बंद हुआ । S&P 500 में भी कल 0.70% गिरकर बंद हुआ।

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 8:32 AM
US के बाद बैंकिंग संकट यूरोप पहुंचा है। स्विस बैंक क्रेडिट सुईस का शेयर कल 25% टूटा ।

CREDIT SUISSE संकट टलने की उम्मीद में ग्लोबल बाजारों के सेंटिमेंट सुधरे है। DOW FUTURES नीचे से करीब 200 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है जबकि SGX NIFTY  और एशियाई बाजारों में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। अमेरिकी MARKETS में भी कल आखिरी घंटे में निचले स्तरों से अच्छा सुधार दिखा था । DOW JONES में 280 अंकों की कमजोरी दिखी थी । डाओ जोन्स 281 अंक गिराकर बंद हुआ । S&P 500 में भी कल 0.70% गिरकर बंद हुआ। नैस्डेक सिर्फ 6 अंक चढ़कर  बंद हुआ। 2 सालों की बॉन्ड यील्ड गिरकर 3.91% पर पहुंची है।

हालात ठीक नहीं

US के बाद बैंकिंग संकट यूरोप पहुंचा है। स्विस बैंक क्रेडिट सुईस का शेयर कल 25% टूटा । क्रेडिट सुइस के सबसे बड़े निवेशक सऊदी नेशनल बैंक (Saudi National Bank) ने बुधवार को कहा कि वह और पैसे उपलब्ध नहीं करा सकता है। सऊदी नेशनल बैंक के पास क्रेडिट सुइस का 9.9 फीसदी हिस्सेदारी है। क्रेडिट सुईस $5400 करोड़ का कर्ज लेगा । क्रेडिट सुईस स्विस नेशनल बैंक से कर्ज लेगा।


ग्लोबल बाजारों ने ली राहत की सांस

इस बीच खबर है कि स्विस नेशनल बैंक क्रेडिट सुईस को कर्ज देने को तैयार है। क्रेडिट सुईस को 5400 करोड़ डॉलर कर्ज मिलने का रास्ता साफ हुआ है। जरूरत पड़ने पर क्रेडिट सुईस को नकदी मिल पाएगी। कल क्रेडिट सुईस का शेयर 25% टूटा था। सऊदी निवेशक का और पैसे लगाने से इनकार किया था। शेयरहोल्डर सऊदी नेशनल बैंक की सबसे ज्यादा 9.9% हिस्सेदारी है ।

अमेरिका में बैंकिंग संकट के बीच फेडरल रिजर्व 0.25% बढ़ा सकता है ब्याज दर: रघुराम राजन

15 महीने के निचले स्तर पर क्रूड

बैंकिंग संकट की चिंताओं से क्रूड 5% से ज्यादा गिरा है । कच्चा तेल 3 दिन में 10% से ज्यादा फिसलकर 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा है। भाव 74 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। कल ब्रेंट का भाव $72 के नीचे फिसला था। कल ब्रेंट का भाव 4% से ज्यादा टूटा था। ब्रेंट 3 दिनों में 10.50% से ज्यादा गिरा था। मार्च में अब तक 11% से ज्यादा ब्रेंट गिरा। कल WTI का भाव 65.70 डॉलर तक टूटा था। WTI का भाव कल करीब 5.50 फीसदी गिरा था।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 38.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 26,874.60 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.57 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी गिरकर 15,306.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 19,242.49 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.21 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 3,251.75 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।