Get App

Godfrey Phillips Share Price: अच्छे Q1 नतीजों से शेयर पर लगा अपरसर्किट, संस्थागत निवेशकों की भी है स्टॉक पर नजर, क्या आप करेंगे निवेश

Godfrey Phillips India Share Price: बाजार के फोकस में आज गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India Ltd) का शेयर हैं जिसमें 10 फीसदी का सर्किट लगा हुआ है। शेयर ने इस साल अब तक 96 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि यह 1 साल में 148 फीसदी भागा है। दरअसल, कंपनी के शेयरों में आई तेजी इसके तिमाही नतीजों के बाद आई है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 2:53 PM
Godfrey Phillips Share Price: अच्छे Q1 नतीजों से शेयर पर लगा अपरसर्किट, संस्थागत निवेशकों की भी है स्टॉक पर नजर, क्या आप करेंगे निवेश
बाजार के फोकस में आज गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India Ltd) का शेयर हैं जिसमें 10 फीसदी का सर्किट लगा हुआ है।

Godfrey Phillips India Share Price: बाजार के फोकस में आज गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया (Godfrey Phillips India Ltd) का शेयर हैं जिसमें 10 फीसदी का सर्किट लगा हुआ है। शेयर ने इस साल अब तक 96 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि यह 1 साल में 148 फीसदी भागा है। दरअसल, कंपनी के शेयरों में आई तेजी इसके तिमाही नतीजों के बाद आई है। वहीं जून तिमाही में MF ने इस स्टॉक में अपनी हिस्सेदारी 3.01% से बढ़ाकर 3.52% कर दी है जिसका भी असर इस स्टॉक पर दिख रहा है।

कैसे रहे Q1 नतीजे

कंपनी के Q1 शानदार नतीजे पेश किए। कंपनी का शुद्ध लाभ 56.0% की तेज छलांग के साथ ₹356.3 करोड़ रहा, जो एक साल पहले की समान तिमाही में ₹228.5 करोड़ था।अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 36.6% बढ़कर ₹1,486 करोड़ पहुंची, जबकि पिछले वर्ष यह ₹1,088 करोड़ रही थी। वहीं, ऑपरेटिंग स्तर पर EBITDA 25.3% की वृद्धि के साथ ₹338 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 22.7% हो गया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 24.8% था।

Godfrey Phillips ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत हर एक मौजूदा इक्विटी शेयर पर दो बोनस शेयर दिए जाएंगे। बोनस शेयर इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट 16 सितंबर 2025 तय की गई है। इस कदम से कंपनी की पेड-अप शेयर कैपिटल ₹1,039.88 लाख से बढ़कर ₹3,119.64 लाख हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें