Godrej Consumer Products Q1 Results: मुनाफा 11% बढ़ा, रेवेन्यू रहा 18% ज्यादा; ₹5 का अंतरिम डिविडेंड घोषित

Godrej Consumer Products Q1 Results: जून 2026 तिमाही में कंपनी के कुल खर्च बढ़कर 3,585.24 करोड़ रुपये के रहे। EBITDA एक साल पहले से 15.5 प्रतिशत बढ़कर 802 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन 19 प्रतिशत रहा

अपडेटेड Aug 07, 2026 पर 3:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Godrej Consumer Products के अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट 5 सितंबर को या उससे पहले कर दिया जाएगा।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (GCPL) ने अप्रैल-जून 2026 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 504.52 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 452.45 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18.3 प्रतिशत बढ़कर 4,225.47 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 3,571.32 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च बढ़कर 3,585.24 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 3,022.60 करोड़ रुपये के थे। EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) एक साल पहले से 15.5 प्रतिशत बढ़कर 802 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 694.6 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन 19 प्रतिशत रहा, जबकि जून 2025 तिमाही में यह 19.4 प्रतिशत था।

अंतरिम डिविडेंड के लिए 13 अगस्त रिकॉर्ड डेट


गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड की सिफारिश की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 13 अगस्त है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुके होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस डिविडेंड का पेमेंट 5 सितंबर को या उससे पहले कर दिया जाएगा।

SBI Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफा 10% बढ़ा, NII में 15% का इजाफा; NPA घटा

Godrej Consumer के शेयर में गिरावट

7 अगस्त को कंपनी के शेयर में दिन में करीब 4.4 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर कीमत 1,033 रुपये के लो तक गई। बाद में शेयर लगभग 3 प्रतिशत गिरावट के साथ 1049 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 11 प्रतिशत नीचे आया है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 53.05 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। गुड नाइट, सिंथॉल, हिट, ईजी फैब्रिक केयर, गोदरेज एक्सपर्ट, पार्क एवेन्यू आदि इसी कंपनी के ब्रांड हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।