Godrej Consumer Products के शेयर में 22% तक चढ़ने का दम! दो ब्रोकरेज से मिली Buy रेटिंग

Godrej Consumer Products Share Price: अप्रैल-जून 2025 तिमाही के दौरान गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा घटकर 452.45 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी में जून 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 53.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Aug 09, 2025 पर 7:16 PM
Story continues below Advertisement
Godrej Consumer Products का शेयर शुक्रवार, 8 अगस्त को BSE पर लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 1185.60 रुपये पर बंद हुआ।

Godrej Consumer Products Stock Price: FMCG कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयर में आगे 22 प्रतिशत तक की तेजी दिख सकती है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ 1400 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के मौजूदा भाव से 18 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं जेफरीज ने भी 'बाय' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1425 रुपये से बढ़ाकर 1450 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह मौजूदा भाव से 22 प्रतिशत ज्यादा है।

हालांकि जेफरीज ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के लिए अर्निंग्स प्रति शेयर एस्टिमेट को 2-5% घटा दिया है। कंपनी ने हाल ही में अपने अप्रैल-जून 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा घटकर 452.45 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले मुनाफा 450.69 करोड़ रुपये था।

Godrej Consumer Products का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 3661.86 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। जून 2024 तिमाही में यह 3331.58 करोड़ रुपये था। कंपनी में जून 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 53.07 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। EBITDA सालाना आधार पर 4 प्रतिशत कम रहा।


किस सेगमेंट में कितनी ग्रोथ

भारत के बिजनेस से रेवेन्यू 8 प्रतिशत बढ़ा। होम केयर सेगमेंट में रेवेन्यू ग्रोथ 16% रही। एयर फ्रेशनर्स और फैब्रिक केयर सेगमेंट में वॉल्यूम में ग्रोथ डबल डिजिट में रही। पर्सनल केयर पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 1% बढ़ा। मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा कि प्रोजेक्ट विस्तारा 2.0 के तहत गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स अपने आउटलेट्स को डबल करने और गांव में कवरेज को ट्रिपल करने की तैयारी में है। ग्रोथ-सेंट्रिक फोकस को देखते हुए ब्रोकरेज गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पर कंस्ट्रक्टिव बनी हुई है।

शेयर एक साल में 19 प्रतिशत लुढ़का

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर शुक्रवार, 8 अगस्त को BSE पर लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 1185.60 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1.21 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। एक साल में कीमत 19 प्रतिशत लुढ़की है। शेयर एक सप्ताह में 6 प्रतिशत टूटा है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1541.30 रुपये है, जो 11 सितंबर 2024 को क्रिएट हुआ। 52 सप्ताह का निचला स्तर 979.75 रुपये 4 मार्च 2025 को देखा गया।

5 साल में 12400% का रिटर्न, अब हर 1 शेयर पर 8 नए शेयर मिलेंगे फ्री; दो टुकड़ों में भी टूटेगा स्टॉक

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।