Get App

Gold ETF: निवेशकों ने दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ में किया 11000 करोड़ से ज्यादा निवेश, क्या आपने किया?

इनवेस्टर्स अब फिजिकल गोल्ड की जगह गोल्ड ईटीएफ में निवेश में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना आसान है। लिक्विडिटी के लिहाज से भी यह अच्छा है। पिछले कई महीनो में गोल्ड की कीमतों में तेज उछाल से भी गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 3:26 PM
Gold ETF: निवेशकों ने दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ में किया 11000 करोड़ से ज्यादा निवेश, क्या आपने किया?
दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,27,890 करोड़ रुपये था।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश दिसंबर में 2025 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसकी वजह गोल्ड में इनवेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी है। निवेशक स्टैबिलिटी और लंबी अवधि के लिए गोल्ड में निवेश कर रहे हैं। दिसंबर 2025 में गोल्ड में निवेश बढ़कर 11,646 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह नवंबर में 3,742 करोड़ रुपये के निवेश की तुलना में काफी ज्यादा है। अगस्त और सितंबर में भी गोल्ड ईटीएफ में निवेश में उछाल देखने को मिला था।

दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ का एयूएम 1,27,890 करोड़ रुपये पहुंचा

इस साल अप्रैल और मई में गोल्ड ईटीएफ में निवेश सुस्त था। जून के बाद बाद से निवेश बढ़ना शुरू हुआ। अक्तूबर में गोल्ड ईटीएफ में निवेश 7,743.19 करोड़ रुपये रहा। सितंबर में 8,363 करोड़ रुपये था। नवंबर में निवेश में थोड़ा कंसॉलिडेशन देखने को मिला। दिसंबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,27,890 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2025 में दो गोल्ड ईटीएफ लॉन्च हुए। बंधन एएमसी और द वेल्थ कंपनी ने गोल्ड ईटीएफ से करीब 20 करोड़ रुपये जुटाए।

इन वजहों से गोल्ड ईटीएफ में बढ़ रही निवेशकों की दिलचस्पी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें