Gold Stocks: गोल्ड कंपनियों के शेयरों की चमक बजट के बाद से ही बढ़ी हुई है। केंद्र सरकार ने 23 जुलाई को बजट पेश करते हुए गोल्ड पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाने का ऐलान किया था। टाइटन (Titan), पीसी ज्वैलर (PC Jeweller), कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) और सेन्को गोल्ड (Senco Gold) के शेयर 23 जुलाई के बाद से अबतक करीब 31 फीसदी चढ़ चुके हैं। देश की इकलौती लिस्टेड गोल्ड माइन कंपनी, डेक्कन गोल्ड माइन्स (Deccan Gold Mines) के शेयरों में भी बजट के बाद से अबतक करीब 26% की तेजी देखी जा चुकी है। यहां तक कि गोल्ड सस्ता होने से गोल्ड लोन कंपनियों के स्टॉक पर असर पड़ने की आशंका भी अब जाती दिख रही है। मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) का शेयर 23 जुलाई से अबतक करीब 5% फीसदी चढ़ चुका है।
