Stock Tips: निवेश बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने निवेशकों को एनर्जी और माइनिंग स्टॉक्स खरीदने की सलाह दी है। गोल्डमैन की हालिया रिपोर्ट में इनकी चीन की इकनॉमिक ग्रोथ से सबसे अधिक फायदे में रहने वाले सेक्टर के रूप में पहचान की गई है। गोल्डमैन के कमोडिटी स्ट्रैटजिस्ट का अनुमान है कि अगले 12 कारोबारी महीनों में ब्रेंट 100 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 95 डॉलर के करीब पहुंच जाएगा। इससे एनर्जी सेक्टर में शानदार मुनाफे के संकेत मिल रहे हैं। गोल्डमैन के मुताबिक एनर्जी फिलहाल डिस्काउंटेड वैल्यूएशन पर हैं। इसके अलावा गोल्डमैन ने माइनिंग स्टॉक्स में भी पैसे लगाने का सुझाव दिया है जिसे मेटल की बढ़ती कीमतों में सपोर्ट मिलेगा।
कौन-कौन से हैं माइनिंग स्टॉक्स
घरेलू मार्केट में कई माइनिंग कंपनियां लिस्टेड हैं। इशसमें वेदांता (Vedanta), कोल इंडिया (Coal India), नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NMDC), मिनरल्स एंड मेटल्स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (MMTC), गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (Gujarat Mineral Development Corporation-GMDC), मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (MOIL), आशापुर माइनकेम (Ashapura Minechem), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) हैं। आज इन सभी शेयरों में सिवाय कोल इंडिया के, तेजी का रुझान है।
एनर्जी सेक्टर में कौन-कौन से स्टॉक्स हैं
घरेलू मार्केट में एनर्जी सेक्टर में कई कंपनियां हैं। इसमें रिलायंस, ओएनजीसी, एनटीपीसी, पावरग्रिड, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी ट्रांसमिशन, इंडियन ऑयल, अदाणी टोटल गैस, अदाणी पावर, गेल, टाटा पावर, गुजरात गैस, टोरेंट पॉवर, एक्साइड इंडस्ट्रीज, महानगर गैस, रिलायंस पावर, आईनॉक्स विंड एनर्जी और जिंदल ड्रिलिंग जैसे शेयर शुमार हैं। आज अधिकतर एनर्जी स्टॉक्स में तेजी का रुझान है।
पिछले महीने तेल आ गया था 70 डॉलर पर
दुनिया भर में इस समय बैंकिंग संकट छाया हुआ है। इसके चलते मांग में सुस्ती की आशंका बनी हुई है तो इस वजह से कुछ समय पहले तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई थी जो 15 महीने का सबसे निचला स्तर है। हालांकि तेल उत्पादक देशों ओपेक+ ने इस महीने से सप्लाई में कटौती की बात कही है तो इसका असर तेल की कीमतों पर दिख सकता है। वहीं चीन में इकनॉमी खुल रही है तो इससे तेल की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।