Kolte-Patil Share Price: गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) के निवेश वाली कोल्टे-पाटिल डेवलपर्स के शेयरों ने आज ऐसा धमाल मचाया कि निवेशक लहालोट हो उठे। जून तिमाही में कंपनी के घाटे से मुनाफे में आने और रेवेन्यू में 11 गुना से अधिक उछाल का शेयरों ने जश्न मनाया और ढहते मार्केट में शेयर 20% उछल पड़ा। इस उछाल के साथ शेयर करीब दो साल के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गए। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया, जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है।
