Spotlight Stocks : NTPC और संवर्द्धन मदरसन में अच्छी तेजी की उम्मीद, ITC में जल्द ही जा सकता है 500 रुपए के पार

Spotlight Stocks : अनुज का कहना है कि बजाज फाइनेंस का शेयर फोकस में रहेगा। जैफरीज की इस स्टॉक पर BUY कॉल है। लेकिन उसने इसका टारगेट 9260 से घटाकर 7780 रुपए कर दिया है। पहली तिमाही में HUL के नतीजे ठीक-ठाक रहे हैं। FMCG में इस समय रौनक दिख रही है। नोमुरा की इस स्टॉक में खरीदारी की राय है

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 12:35 PM
Spotlight Stocks : संवर्द्धना मदरसन के शेयर में अच्छा मोमेंटम बना हुआ है। लगातार चौथे महीने तेजी का मूड है। सात साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है

Big stocks : बजट के बाद अब किन शेयरों में हो सकती है कमाई और कहां रखें नजर इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि ITC, बजाज फाइनेंस HUL और USL पर फोकस बनाए रखना चाहिए। अब आगे हमें NTPC और संवर्द्धना मदरसन में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

ITC पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

कई ब्रोकरेज ITC को रीरेटिंग कैंडिडेट मानते हैं। शेयर 52 हफ्ते के शिखर पर है। शेयर आज पहली बार 500 के पार निकल सकता है। ITC का वैल्युएशन बेहतर है। ये लीडरशिप दिखा सकता है।


फोकस में बजाज फाइनेंस (रेड सिगनल)

अनुज का कहना है कि बजाज फाइनेंस का शेयर फोकस में रहेगा। जैफरीज की इस स्टॉक पर BUY कॉल है। लेकिन उसने इसका टारगेट 9260 से घटाकर 7780 रुपए कर दिया है। पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 14 फीसी बढ़ा है। यह अनुमान से कमजोर रहा है। क्रेडिट कॉस्ट बढ़कर औसत AUM के 2.3 फीसदी तक पहुंच गया है। AUM में 31 फीसदी की अच्छी ग्रोथ हुई है। लेकिन असेट क्वॉलिटी कमजोर हुई है। NIMs में गिरावट से आगे ग्रोथ की रफ्तार सुस्त हो सकती है। अर्निग अनुमान में 3-5% की कटौती की गई है। प्रीमियम वैल्युएशन (24x FY25 PE) के लिए कोर अर्निंग में सुधार जरूरी है।

फोकस में HUL (ग्रीन सिगनल)

पहली तिमाही में HUL के नतीजे ठीक-ठाक रहे हैं। FMCG में इस समय रौनक दिख रही है। नोमुरा की इस स्टॉक में खरीदारी की राय है। उसने इस स्टॉक के लिए 3200 रूपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी सुधार की राह पर बढ़ रही है। सालाना आधार पर कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान से थोड़ी बेहतर 4% रही है। ग्रामीण इलाकों में रिकवरी से मार्केट शेयर में बढ़ोतरी संभव है। मध्यम अवधि में मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। कंपनी को प्रीमियमाइजेशन का फायदा मिलने की उम्मीद है।

कल का निचला स्तर 24074 बाजार का बड़ा बॉटम बना, लॉन्ग रहें और हर गिरावट को खरीदें : अनुज सिंघल

यूनाइटेड स्पिरिट्स (UNITED SPIRITS) पर नजर रखें (ग्रीन सिगनल)

यूनाइटेड स्पिरिट्स (USL) के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। कंपनी की रेवेन्यू 3.5 फीसदी बढ़कर 2352 करोड़ रुपए (अनुमान 2335 करोड़ रुपए) रहा है। EBITDA 458 करोड़ (अनुमान 405 करोड़) रुपए रहा है। मार्जिन 17.3% अनुमान के मुकाबले 19.5%

और मुनाफा 299 करोड़ (अनुमान 238 करोड़) रुपए रहा है। प्रेस्टीज और ऊंचे ब्रांड की रेवेन्यू ग्रोथ 10.1% (8-9% अनुमान था) रही है। प्रेस्टीज और ऊंचे ब्रांड की वॉल्यूम ग्रोथ 5.1% (4-5% अनुमान) रही है। पॉप्युलर ब्रांड की वैल्यू में 2.4% की कटौती (2-5% अनुमान) हुई है। पॉप्युलर ब्रांड का वॉल्यूम 4.6% घटा (3-4% अनुमान) है।

NTPC

NTPC में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। करीब 17 साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। दो दिन से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रही है।

संवर्द्धना मदरसन (SAMVARDHANA MOTHERSON)

संवर्द्धना मदरसन के शेयर में अच्छा मोमेंटम बना हुआ है। लगातार चौथे महीने तेजी का मूड है। सात साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। 4 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी हो रही है। कल वायदा में लॉन्ग सौदे बने थे।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।