Credit Cards

कल का निचला स्तर 24074 बाजार का बड़ा बॉटम बना, लॉन्ग रहें और हर गिरावट को खरीदें : अनुज सिंघल

बाजार में गिरावट अब कुछ दिन नहीं बल्कि कुछ घंटे के लिए ही होती है। हमारे पास अब चुनाव नतीजे और बजट के दो ऐसे उदाहरण हैं। दोनों में बाजार ने निगेविट आउटकम को स्वीकार किया और आगे बढ़ गया। बजट बीत चुका है, या तो इसे लेकर मायूस रहें या आगे बढ़ जाएं। ऐसे शेयरों पर फोकस करें जहां आप ज्यादा टैक्स देने के लिए ज्यादा पैसा बना सकें

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
FMCG कंपनियों के नतीजे शानदार आ रहे हैं। HUL और USL दोनों के नतीजे अच्छे हैं। ये दोनों शेयर आज चल सकते हैं

कल के बजट के बाद बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि दौड़ता हुआ शेयर बाजार ज्यादा टैक्स को थोड़ा झेल सकता है। STCG में 5 फीसदी और LTCG में 2.5 फीसदी की बढ़त का बाजार पर खास असर नहीं होगा। असली चिंता ये है कि क्या ये बढ़ोतरी यहीं रुकेगी या फिर अगले साल में बढ़त होगी? बाजार में गिरावट अब कुछ दिन नहीं बल्कि कुछ घंटे के लिए ही होती है। हमारे पास अब चुनाव नतीजे और बजट के दो ऐसे उदाहरण हैं। दोनों में बाजार ने निगेविट आउटकम को स्वीकार किया और आगे बढ़ गया।

जून में निफ्टी 1500 अंक गिरा और नतीजों के बाद की सबसे बड़ी रैली बनी। कल मिडकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तरों से करीब 1000 अंक संभला। ये भारत की रिटेल क्रांति है, रिटेल हर गिरावट में खरीदने को तैयार है। बाजार में अब बड़ी गिरावट के लिए किसी बहुत बड़े ट्रिगर की जरूरत होगी। अपनी SIPs को ना छेड़ें, बड़े स्केल पर बिकवाली का सोचें भी नहीं।

बाजार: बजट के बाहर भी देखना जरूरी


बजट बीत चुका है, या तो इसे लेकर मायूस रहें या आगे बढ़ जाएं। ऐसे शेयरों पर फोकस करें जहां आप ज्यादा टैक्स देने के लिए ज्यादा पैसा बना सकें। बाजार अब भी वही है और उन्ही शेयर और नतीजों के साथ है। FMCG कंपनियों के नतीजे शानदार आ रहे हैं। HUL और USL दोनों के नतीजे अच्छे हैं। ये दोनों शेयर आज चल सकते हैं। बजाज फाइनेंस थोड़ा कमजोर, आज गिर सकता है। ITC 52 हफ्ते की ऊंचाई पर है। ये बाजार को लीड कर सकता है। IT शेयरों में नई खरीदारी आई है। ये बाजार के लीडर हो सकते हैं।

अब कल का निचला स्तर 24,074 बाजार का बड़ा बॉटम बन गया है। लॉन्ग रहें और हर गिरावट को खरीदें। SL 24,074 पर रखें। अगर कल का हाई 24,582 निकला तो नया शिखर जल्द संभव है। लंबे समय बाद FIIs ने बिकवाली की और लॉन्ग सौदे भी काटे हैं। FIIs की कल की बिकवाली के बाद बाजार कुछ हल्का हुआ है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर सुनो सरकार

निवेशकों को कस्टम ड्यूटी में कटौती का नुकसान ना हो इसके लिए रीडेंप्शन भाव में कस्टम ड्यूटी कटौती का एडजेस्टमेंट होना चाहिए। एडजेस्टमेंट के साथ रीडेंप्शन नहीं होगा तो सरकारी गारंटी पर सवाल उठेंगे। पॉलिसी फैसले से निवेशकों को नुकसान नहीं होना चाहिए। बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी 15 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी की गई है। अगस्त के पहले हफ्ते में FY2017 सीरीज का रीडेंप्शन हैं। कल AUG2024 सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के भाव 2.61 फीसदी घटकर 7277 पर आ गए। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रीडेंप्शन भाव RBI तय करता है।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,350-24,400 (ऑप्शन के मुताबिक) पर और बड़ा सपोर्ट 24,050-24,100 (कल का निचला स्तर) पर है। इसके लिए खरीदारी का जोन 24,350-24,400 और पोजीशन जोड़ने का जोन 24,250-24,350 है। लॉन्ग सौदों का SL 24,050 रखें। अगर 24,074 का निचला स्तर टिका तो अगले बजट से पहले 27,000 भी संभव है। नए दौर की तेजी में निफ्टी हमेशा 3000 अंक चलता है। अभी के लिए निफ्टी में बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं हैं। कल का 24,074 का निचला स्तर टूटा तो बिकवाली का सौदा बन सकता है।

बजट में अनुमान से कम वित्तीय घाटे के लक्ष्य से ब्रोकरेज खुश, ITC, सीमेंस, HAL और टाइटन हैं पसंद

निफ्टी बैंक पर रणनीति

प्राइवेट बैंकों के नतीजों में साफ तौर पर स्ट्रैस दिख रहा है। जबतक प्राइवेट बैंक नहीं चलेंगे निफ्टी बैंक में रैली संभव नहीं है। एक्सिस बैंक के नतीजे आज हैं। ये इंडेक्स की दिशा तय कर सकते हैं। निफ्टी बैंक कल 51,000 के 20 DEMA के नीचे फिसला और बंद भी हुआ। 20 DEMA तक निफ्टी बैंक की कोई भी रैली भरोसेमंद नहीं, बिकवाली आ सकती है। अभी कुछ समय के लिए निफ्टी बैंक को पूरी तरह छोड़ दें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।