इंफ्रा, इंजीनियरिंग और कैपिटल गुड्स सेक्टर में निवेश के अच्छे मौके: नीरज दीवान

नीरज दीवान का कहना है कि होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के दूसरी तिमाही में के नतीजे अच्छे रहे थे। इनका मोमेंटम अभी भी काफी मजबूत बना हुआ है। आगे की 1-2 तिमाही तक इस सेक्टर में मजबूत मोमेंटम बना रहेगा

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 4:29 PM
नीरज दीवान ने कहा कि इस समय इंफ्रा, इंजीनियरिंग, कैपिटल गुड्स सेक्टर के अच्छे शेयरों में निवेश करें। एलएंडटी (L&T) इस सेक्टर में लीड करता दिखेगा

 Quantum Securities के डायरेक्टर (Director)  नीरज दीवान का कहना है कि बाजार में इस समय जो नए निवेशक आ रहे हैं वे काफी स्मार्ट हैं। ये एसआईपी (SIP)के जरिए भी निवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही ये बाजार में सीधे भी निवेश की कर रहे हैं। बाजार में इस समय वो शेयर तेजी दिखा रहे हैं जो अब तक परफार्म नहीं कर रहे थे। अब आईटी शेयरों और एचडीएफसी ट्विन्स (HDFC और HDFC Bank)में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि मिडकैप इंडेक्स थोड़ा पीछे रह रह गया है। ऐसे में मिडकैप में स्टॉक विशेष वाला नजरिया रखें। मिडकैप में क्वालिटी शेयर पहचान कर उनमें निवेश करें।

आईटी पर बात करते हुए नीरज दीवान ने कहा कि आईटी एक ऐसा सेक्टर है जिसकी जरूरत कंपनियों के हर दम रहेगी। आईटी शेयरों में रिकवरी देखने को मिल रही है। मिडकैप आईटी में अभी भी निवेश के मौके दिख रहे हैं। केपीआईटी (KPIT) और एलटीआई (LTI)में निवेश के मौके दिख रहे हैं।

 इंफ्रा, इंजीनियरिंग, कैपिटल गुड्स सेक्टर में अच्छे मौके


नीरज दीवान ने कहा कि इस समय इंफ्रा, इंजीनियरिंग, कैपिटल गुड्स सेक्टर के अच्छे शेयरों में निवेश करें। एलएंडटी (L&T) इस सेक्टर में लीड करता दिखेगा। इस स्टॉक में निवेश करें। नीरज दीवान को एनबीएफसी में भी निवेश के मौके दिख रहे हैं। इनको NBFCs में CAN FIN HOMES, SHRIRAM TRANS पसंद हैं। फूड सेक्टर में LT Foods (एएलटी फूंड्स) भी अच्छा लग रहा है।

 होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में जारी रहेगी तेजी

नीरज दीवान का कहना है कि होटल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के दूसरी तिमाही में के नतीजे अच्छे रहे थे। इनका मोमेंटम अभी भी काफी मजबूत बना हुआ है। आगे की 1-2 तिमाही तक इस सेक्टर में मजबूत मोमेंटम बना रहेगा।

रेलवे शेयरों का ड्रीम रन जारी, RVNL में 10% का अपर सर्किट, क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेजी?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, पेंट शयरों पर  क्या होगा असर?

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और पेंट शयरों पर इसके असर की बात करते हुए नीरज दीवान ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतो में गिरावट की वजह से शॉर्ट टर्म में तो पेंट शेयरों में पैसे बन सकते हैं लेकिन लंबी और मध्यम अवधि के नजरिए से देखें ग्रासिम और एक दूसरे नए खिलाड़ी के इस सेक्टर में कदम रखने से आगे कॉम्पिटीशन बढ़ता दिखेगा और इन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव रहेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।