रेलवे शेयरों का ड्रीम रन जारी, RVNL में 10% का अपर सर्किट, क्या आगे भी जारी रहेगी ये तेजी?

अवनीश चंद्रा का यह भी कहना है कि निवेशकों को इस बार के बजट में रेलवे के लिए बड़े ऐलानों की उम्मीद है जिसके चलते रलवे शेयर जोश में दिख रहे हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस बार के बजट में करीब 300-400 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 2:11 PM
Story continues below Advertisement
इस समय रेलवे से जुड़े कई शेयरों का वैल्यूएशन काफी कम हैं जिससे आगे इनमें तेजी आने की काफी गुंजाइश दिख रही है

रेलवे कंपनियों में आई जोरदार खरीदारी के चलते आज के कारोबार में कुछ सेक्टर विशेष रेलवे शेयर जोश में दिख रहे हैं। 11.30 बजे के आसपास IRFC,RVNL,Titagarh Wagons और Texmaco Rail के शेयर 5-10 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे थे। RVNL के शेयरों में आज 80.30 रुपए के स्तर पर 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। Titagarh Wagons के शेयर में भी आज 12 बजे के आसपास 186.35 रुपए पर अपर सर्किट लगता दिखा। रेलवे शेयरों का ड्रीम रन जारी है। IRFC 1 महीने में करीब 60 फीसदी दौड़ा है। टेक्सरेल और IRCON जैसे शेयर भी अपने 52 वीक हाई पर दिख रहे हैं।

जारी है रेलवे शेयरों का ड्रीम रन

पिछले 1 महीने में RVNL में 96 फीसदी और IRFC में 51 फीसदी रिटर्न देखने को मिला है। पिछले 3 महीनों में IRFC, RVNL, RITES, Titagarh Wagons, Texmaco Rail और Railtel Corporation में 18-147 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।


जानिए एक्सपर्ट की राय

SMIFS के हेड ऑफ इक्विटीज अवनीश चंद्रा (Awanish Chandra) का कहना है कि रेलवे शेयरों को आमतौर पर रणनीतिक स्टॉक्स (tactical play) माना जाता है। निवेशक इन शेयरों में शॉर्ट टर्म के लिए खरीदारी कर रहे हैं। उनका मानना है कि सरकार रेलवे के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। सरकार के ये ऐलान रेलवे से संबंधित विस्तार योजना पर होने खर्च से संबंधित हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस समय रेलवे से जुड़े कई शेयरों का वैल्यूएशन काफी कम हैं जिससे आगे इनमें तेजी आने की काफी गुंजाइश दिख रही है।

Top 10 trading ideas: बाजार नई उड़ान के लिए तैयार, इन दस शेयरों में है 3-4 हफ्तों में ही आपकी किस्मत चमकाने का दम

बजट से बड़ी उम्मीद

इसके अलावा एक खबर ये भी है कि सरकार रेलटेल (RailTel),आरवीएनएल (RVNL)और चार दूसरी लिस्टेड रेलवे फर्मों में 10 फीसदी तक की हिस्सेदारी बेच सकती है। इसकी वजह से भी रेलवे शेयरों में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। अवनीश चंद्रा का यह भी कहना है कि निवेशकों को इस बार के बजट में रेलवे के लिए बड़े ऐलानों की उम्मीद है जिसके चलते रलवे शेयर जोश में दिख रहे हैं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक इस बार के बजट में करीब 300-400 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है। ये उम्मीद भी लगाई जा रही है कि 2023-24 में इस तरह की करीब 100 ट्रेनें बनाई जाएंगी।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।