आज ब्लॉक डील के लिहाज से काफी एक्शन भरा दिन रहा है। आज बाजार में करीब 21 हजार करोड़ृ रुपए के 4 बड़े सौदे हुए हैं। इन पर पूरी डिटेल्स के साथ सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि सेंसरा इंजीनियरिंग में 62.53 लाख शेयरों में सौदा हुआ है। इस लार्ज ट्रेड की वैल्यू 750 करोड़ रुपए रही है। ये सौदा 1200 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुआ है।
इसी तरह इंडस टावर में 58.75 करोड़ शेयरों का सौदा हुआ है। इस लार्ज ट्रेड का वैल्यू 18,811 करोड़ रुपए रहा है। इंडस टावर में 22 फीसदी इक्विटी के लिए ये सौदा हुआ है। इसमें Vodafone PLC के हिस्सा बेचने की खबरें हैं।
ग्लैंड फार्मा में भी 1.02 करोड़ शेयरों में सौदा हुआ है। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 1820 करोड़ रुपए रही। ग्लैंड फार्मा में 6.24 फीसदी इक्विटी में सौदा हुआ है। इसी तरह ZF कमर्शियल में 14.45 लाख शेयरों में सौदा हुआ है। इस लार्ज ट्रेड की वैल्यू 2287 करोड़ रुपए रही है। ZF कमर्शियल में 7.62 फीसदी इक्विटी में सौदा हुआ। उधर विंडसोर मशीन में भी 22.64 लाख शेयरों में सौदा हुआ है। विंडसोर मशीन में 3.49 फीसदी इक्विटी में सौदा हुआ है।
INDUS TOWERS पर शेयरखान के रिसर्च हेड संजीव होता की राय
INDUS TOWERS की ब्लॉक डील और टेलीकॉम सेक्टर पर खास चर्चा करते हुए शेयरखान के रिसर्च हेड संजीव होता ने कहा कि लार्ज ट्रेड के बाद इंडस टावर्स में आज आई गिरावट लंबे नजरिए से खरीद का एक अच्छा मौका है। संजीव का मानना है कि पूरा टेली सेक्टर अच्छा है। लेकिन इसमें भी भारती एयरटेल ही सबसे अच्छा लग रहा है। अगर इस सेक्टर में टैरिफ बढ़ता है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस जियो के बाद भारती एयरटेल को ही होगा। ऐसे में निवेश के लिए भारती एयरटेल ही सबसे अच्छा है। हालांकि टैक्टिकल निवेश के लिए INDUS TOWERS भी अच्छा दिख रहा है।
INDUS TOWERS और टेलीकॉम सेक्टर पर SBI सिक्योरिटीज के सनी अग्रवाल की राय
INDUS TOWERS की ब्लॉक डील और टेलीकॉम सेक्टर पर खास चर्चा करते हुए SBI सिक्योरिटीज के सनी अग्रवाल ने कहा कि गिरावट में इंडस टावर में खरीदारी का अच्छा मौका है। इंडस टावर में हिस्सा खरीद भारती एयरटेल के लिए पॉजिटिव है। टेलीकॉम में भारती एयरटेल सनी अग्रवाल की टॉप पिक है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।