Crude price : कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उछाल, OMCs,पेंट और एयरलाइन शेयरों पर दबाव

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी जारी है। जून में अब तक इसके दाम करीब 5% चढ़ चुके हैं। हालांकि अभी भी इसके भाव साल के हाई से अब भी 6 डॉलर नीचे हैं। एशियन पेंट के शेयर 23.85 रुपए यानी 0.82 फीसदी की गिरवाट के साथ 2893 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
WTI क्रूड एक दिन में 2 फीसदी तो इस साल अब तक 13 फीसदी भागा है। RBOB गैसोलीन एक दिन में 1.5 फीसदी तो इस साल अब तक 18 फीसदी भागा है

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उछाल, डिमांड बढ़ने के अनुमानों से ब्रेंट का भाव 85 डॉलर के पार निकल गया है। क्रूड का भाव बढ़ने के आज OMCs,पेंट और एयरलाइन शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इंडिगो एयरलाइंस का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 61.50 रुपए यानी 1.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 4238 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। वहीं, एशियन पेंट के शेयर 23.85 रुपए यानी 0.82 फीसदी की गिरवाट के साथ 2893 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बर्जर पेंट्स 2.70 रुपए यानी 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 500 के करीब करोबर कर रहा है। HPCL 10.55 रुपए यानी 1.99 फीसदी की कमजोरी के साथ 519 रुपए के आसपास कारोबार पर रहा है।

जून में अब तक करीब 5% चढ़े कच्चे तेल के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे हफ्ते तेजी जारी है। जून में अब तक इसके दाम करीब 5% चढ़ चुके हैं। हालांकि अभी भी इसके भाव साल के हाई से अब भी 6 डॉलर नीचे हैं। क्या हैं इस तेजी के कारण और कहां तक चढ़ सकता है ब्रेंट का भाव, यह बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ की कमोडिटी मनीषा गुप्ता ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। क्रूड का भाव 7 हफ्तों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। ब्रेंट 85 डॉलर और WTI क्रूड 81 डॉलर के पार पहुंच गया है।


WTI क्रूड इस साल अब तक 13 फीसदी भागा

मनीषा ने बताया कि मांग बढ़ने की उम्मीद में क्रूड में तेजी जारी है। जियो पॉलिटिकल तनाव से भी क्रूड को सपोर्ट मिला है। ब्रेंट की चाल की बात करें तो इसका हाई 86 डॉलर प्रति बैरल और लो 77.52 डॉलर प्रति बैरल है। पूरे एनर्जी पैक की चाल पर नजर डालें तो ब्रेंट एक दिन में 2 फीसदी तो इस साल अब तक 11 फीसदी भागा है। वहीं, WTI क्रूड एक दिन में 2 फीसदी तो इस साल अब तक 13 फीसदी भागा है। RBOB गैसोलीन एक दिन में 1.5 फीसदी तो इस साल अब तक 18 फीसदी भागा है। नैचुरल गैस दिन में 4 फीसदी तो इस साल अब तक 16 फीसदी भागा है।

GST काउंसिल की बैठक से पहले फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार एक्शन, 6% भागा चंबल फर्टिलाइजर

क्रूड में तेजी के 8 बड़े कारण

गर्मियों के मद्देनजर क्रूड की मांग बढ़ने की उम्मीद है। ट्रैवल बढ़ने से भी मांग बढ़ने की उम्मीद है। अमेरिका में इन्वेंटरी गिरने की उम्मीद है। चीन की रिटेल बिक्री अनुमान से ज्यादा रही है। मई में US में रिटेल बिक्री अनुमान से ज्यादा रही है। यूक्रेन ने रूस के ऑयल टर्मिनल पर ड्रोन से हमला किया है। उधर रूस में आजोव पोर्ट के ऑयल टर्मिनल पर हमला किया गया है। इस बीच इजराइल ने कहा है कि वह हिजबुल्लाह से युद्ध के लिए तैयार है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।