ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत, एशिया में मजबूती, SGX निफ्टी करीब 100 प्वाइंट ऊपर

Global Market Today- ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी करीब 100 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है

अपडेटेड Dec 22, 2022 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
पनियों के बेहतर नतीजों के अनुमान और दिसंबर महीने में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस डाटा से अमेरिकी बाजार को बूस्ट मिला है।

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिल रही है। SGX निफ्टी करीब 100 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। डाओ फ्यूचर्स में भी बढ़त देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी MARKETS में शानदार तेजी रही थी। डाओ जोंस 500 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर बंद हुआ था ।

बुधवार को अमेरिकी बाजार में अच्छी तेजी दिखी। कंपनियों के बेहतर नतीजों के अनुमान और दिसंबर महीने में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस डाटा से अमेरिकी बाजार को बूस्ट मिला है। बुधवार को डाओ जोंस 1.6% की शानदार बढ़त के साथ 33,376 पर बंद हुआ। S&P के सभी 11 सेक्टर बढ़त देखने को मिली और S&P इंडेक्स भी 1.49% की बढ़त के साथ 3,878 पर बंद हुआ। नैस्डैक में 1.54% की तेजी देखने को मिली और ये शेयर 10,709 पर बंद हुआ। कल यूरोपीय बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए. रिटेल सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.8% की तेजी रही। इसके अलावा फाइनेंशियल और माइनिंग शेयरों में भी तेजी रही।

Stock Market Today Live: SGX निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत


इस बीच कच्चे तेल में दो दिनों से लगातार तेजी का दौर जारी है। WTI फ्यूचर्स 0.41% की बढ़त के साथ 78.62 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.36% की बढ़त के साथ 82.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। सोने और चांदी में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोना 1,820 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24.55 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रहा है।

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 110.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 26,492.66 के आसपास नजर आ रहा था। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.51 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.27 फीसदी चढ़कर 14,414.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.82 फीसदी की बढ़त के साथ 19,701.15 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.76 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। इधर शंघाई कम्पोजिट 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 3,087.15 के स्तर पर दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।