Get App

इकोनॉमी में रिकवरी की रफ्तार बढ़ने के संकेत, दूसरी तिमाही में कंपनियों के ADVANCE TAX में भारी बढ़त

PNB,ICICI BANK, SBI,TCS ने भी 40 से 100% ज्यादा Advance Tax जमा किया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2021 पर 4:55 PM
इकोनॉमी में रिकवरी की रफ्तार बढ़ने के संकेत, दूसरी तिमाही में कंपनियों के ADVANCE TAX में भारी बढ़त

इकोनॉमी (ECONOMY) में रिकवरी (RECOVERY) की रफ्तार बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। दूसरी तिमाही में कंपनियों के एडवांस टैक्स (ADVANCE TAX)में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस साल HDFCने दोगुने से ज्यादा  एडवांस टैक्स दिया है। इस साल ने HDFCने 1100 करोड़ रुपए का Q2 एडवांस टैक्स जमा किया है। जबकि पिछले साल इसने 500 करोड़ रुपए Advance Tax दिया था। इसके साथ ही PNB,ICICI BANK, SBI,TCS ने भी  40 से 100% ज्यादा Advance Tax जमा किया है।

दूसरी कंपनियों और बैंकों पर नजर डालें तो SBI ने Q2 के लिए 3834 करोड़ रुपए एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 28.80% ज्यादा है।  इसी अवधि के लिए TCS ने 2,330 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 31.60% फीसदी ज्यादा है। वहीं, ICICI BANK ने 1,600  करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 33.30% फीसदी ज्यादा है। NTPC ने 960  करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 21% फीसदी ज्यादा है। इसी तरह CANARA BANK ने 850 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 41.70%  फीसदी ज्यादा है।

TECH MAHINDRA ने 430 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 22%  फीसदी ज्यादा है। वहीं, HERO MOTOCORP ने 250  करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 41.20% फीसदी ज्यादा है। जबकि PNB ने 313 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 123.60%  फीसदी ज्यादा है।  इसी तरह P&G ने  62 करोड़ रुपए का एडवांस टैक्स जमा किया है जो पिछले साल की तुलना में 67.50% फीसदी ज्यादा है।

Icra ने देश के GDP growth अनुमान को बढ़ाकर किया 9%, बताई ये वजह

गौरतलब है कि रेटिंग एजेंसी Icra ने भी वित्त वर्ष 2022 के भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 9 फीसदी कर दिया है। देश में कोविड वैक्सीनेशन में आई तेजी, खरीफ फसल के अच्छे रहने के अनुमान, तेजी से बढ़ रहा सरकारी खर्च कुछ ऐसी वजहें हैं जिनके चलते Icra ने अपने अनुमान में बदलाव किया है। बता दें कि इसके पहले Icra ने वित्त वर्ष 2022 में भारत के जीडीपी के 8.5 फीसदी पर रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें