टेक इंडस्ट्री की कुछ बड़ी कंपनियों के निराशाजनक नतीजों के बाद अमेरिकी टेक स्टॉक्स में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है।

टेक इंडस्ट्री की कुछ बड़ी कंपनियों के निराशाजनक नतीजों के बाद अमेरिकी टेक स्टॉक्स में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है।
गूगल की पेरेंट अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) का तीसरी तिमाही में रेवेन्यू बाजार के अनुमान से कम रहने से उसके शेयरों में 7.4 फीसदी तक की गिरावट रही। वहीं, दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प (Microsoft Corp) के निराशाजनक रेवेन्यू फोरकास्ट के बाद उसके शेयर 8.1 फीसदी टूट गए।
सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों की भी पिटाई
वहीं सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की एक अन्य दिग्गज कंपनी Texas Instruments Inc के शेयर फोरकास्ट के बाद 6.1 फीसदी टूट गए। उसका अर्निंग्स फोरकास्ट एनालिस्ट के अनुमानों से खासा कमजोर रहा।
उधर, साउथ कोरिया की चिपमेकर कंपनी SK Hynix Inc ने मुश्किलें बढ़ने के संकेत दिए और उसके प्रॉफिट में 60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी ने कहा कि वह अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर में आधे से ज्यादा की कटौती करेगी। उसने “बाजार के हालात में अप्रत्याशित कमजोरी” आने की भी चेतावनी दी है।
बाजार में तेजी के उलट टूटे शेयर
खास बात यह रही है कि नैस्डैक 100 इंडेक्स (Nasdaq 100 Index) में नियमित ट्रेडिंग के दौरान एक महीने की सबसे बड़ी तेजी के बाद अमेरिका के टेक स्टॉक्स में यह गिरावट दर्ज की गई है। टेक हेवी बेंचमार्क को ट्रैक करने वाला Invesco QQQ एक्सचेंज ट्रेडेड फंड ट्रेडिंग के घंटों के बाद 2.1 फीसदी कमजोर हो गया, जबकि Amazon.com Inc 4.9 फीसदी टूट गया।
टेक स्टॉक्स में चौतरफा बिकवाली
टेक स्टॉक्स में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। बाजार पर Meta Platforms Inc और Pinterest Inc के साथ अल्फाबेट की ऑनलाइन एडवर्टाइजिंग सेल्स में गिरावट का असर दिखा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में Microsoft के चलते Datadog Inc में 7 फीसदी, Snowflake Inc में 5 फीसदी और Salesforce Inc में 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। चिप मार्केट की बात करें तो Analog Devices Inc, ON Semiconductor Corp और Marvell Technology Inc में भी गिरावट दर्ज की गई।
नतीजों में कमजोरी के संकेत व्यापक रूप से नजर आए। Microsoft की पांच साल में सबसे कमजोर सेल्स ग्रोथ रही। उस पर डॉलर में मजबूती, पीसी की डिमांड में कमी और एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में गिरावट का असर दिखा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।