Get App

सरकारी कंपनी को मिला ₹2600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

BHEL Share Price: सरकारी कंपनी BHEL को ₹2600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर बॉयलर और टरबाइन जैसे जरूरी उपकरणों की सप्लाई के लिए है। जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 7:15 PM
सरकारी कंपनी को मिला ₹2600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
BHEL का शेयर बुधवार, 3 सितंबर को BSE पर 0.72% की बढ़त के साथ ₹216.61 पर बंद हुए।

BHEL Share Price: सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को MB Power (मध्य प्रदेश) लिमिटेड से बड़ा ऑर्डर मिला है। यह लगभग ₹2,600 करोड़ (GST को छोड़कर) ऑर्डर मध्य प्रदेश के अनूपपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (1x800 मेगावाट) के लिए जरूरी इक्विपमेंट की सप्लाई के लिए है।

BHELके अनुसार, ऑर्डर का लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) 3 सितंबर को स्वीकार किया गया। इसमें बॉयलर, टरबाइन, जेनरेटर और उससे जुड़े सहायक उपकरणों के साथ कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन की सप्लाई शामिल है। यह प्रोजेक्ट सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा।

58 महीने में पूरा होगा ऑर्डर

बॉयलर का निर्माण BHEL के त्रिची प्लांट में होगा, जबकि टरबाइन जेनरेटर कंपनी की हरिद्वार यूनिट में तैयार किया जाएगा। सप्लाई पूरी करने की समयसीमा 58 महीने तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें