सरकार की चारों जनरल इंश्योरेंस कंपनियां प्रॉफिट में आईं, क्या न्यू एंश्योरेंस के स्टॉक में इनवेस्ट करना चाहिए?

सरकार ने बयान में कहा कि कंपनियों की कोशिश हाई-क्वालिटी इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करने पर होगी। साथ ही कंपनियां 2047 तक 'इंश्योरेंस फॉर ऑल' के बड़े टारगेट को पूरा करने के लिए कोशिश करेंगी। इसका असर न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (NIACL) पर भी पड़ेगा

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 3:38 PM
Story continues below Advertisement
NIACL के स्टॉक में 17 फरवरी को गिरावट देखने को मिली। यह स्टॉक 2:20 बजे 1.21 फीसदी गिरकर 153 रुपये पर था।

सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों के मोर्चे पर अच्छी खबर है। कई साल तक लॉस में रहने के बाद चारों सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियां प्रॉफिट में आ गई हैं। मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने इस बारे में बयान जारी किया है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी और नेशनल इंश्योरेंस कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही और इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफा हुआ है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी सात साल बाद मुनाफे में आई है। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसने मुनाफा कमाया है।

NIACL लगातार प्रॉफिट में बनी हुई है

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (NIACL) प्रॉफिट में बनी हुई है। सरकार ने इन चारों सरकारी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों को FY20 से FY22 के बीच 17,450 करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध कराई है। इसका अच्छा असर देखने को मिला है। ये कंपनियां FY22-23 के दौरान 10,000 के लॉस से बाहर आ गई हैं। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में ये सभी कंपनियां प्रॉफिट में आ गई हैं। इनका कुल प्रॉफिट 1,066 करोड़ रुपये रहा। इन कंपनियों ने फाइनेंशियल स्टैबिलिटी पर फोकस करने का फैसला किया है। इसके लिए स्ट्रेटेजिक उपायों के साथ ही सेवाएं में सुधार पर कंपनी का फोकस होगा।


न्यू इंडिया के शेयरों पर दबाव 

फाइनेंस मिनिस्ट्री ने बयान में कहा कि कंपनियों की कोशिश हाई-क्वालिटी इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स ऑफर करने पर होगी। साथ ही कंपनियां 2047 तक 'इंश्योरेंस फॉर ऑल' के बड़े टारगेट को पूरा करने के लिए कोशिश करेंगी। इसका असर न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (NIACL) पर भी पड़ेगा। 17 फरवरी को इस स्टॉक में गिरावट देखने को मिली। यह स्टॉक 2:20 बजे 1.21 फीसदी गिरकर 153 रुपये पर था। बीते एक साल में इस स्टॉक की कीमत गिरकर आधी रह गई है। 19 फरवरी, 2024 को यह स्टॉक 300 रुपये का था। NIACL का आईपीओ 2017 में आया था। कंपनी के शेयर 13 नवंबर को सूचीबद्ध हुए थे।

यह भी पढ़ें: Market के अच्छे दिन लौटने वाले हैं, क्या आप इसका फायदा उठाने के लिए तैयार हैं?

बीते एक साल में इंश्योरेंस स्टॉक का प्रदर्शन कमजोर

ते एक साल में इंश्योरेंस कंपनियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इनमें जनरल और लाइफ दोनों तरह की कंपनियां शामिल हैं। ICICI Lombard General का शेयर बीते एक साल में सिर्फ 4.49 फीसदी चढ़ा है। बीते छह महीनों में यह स्टॉक 14.67 फीसदी गिरा है। SBI Life Insurance का स्टॉक बीते एक साल में करीब 1 फीसदी गिरा है। बीते छह महीने में यह स्टॉक करीब 12 फीसदी लुढ़का है। LIC का स्टॉक बीते एक साल में 27 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।