काले धन से गोल्ड खरीदने वाले सावधान हो जाएं। सीएनबीसी-आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक काले धन पर हमला बोलने के लिए सरकार नोटबंदी के बाद दूसरा सबसे बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है जिसके तहत एमनेस्टी स्कीम के तर्ज पर गोल्ड के लिए खास स्कीम आ सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार गोल्ड में काला धन लगाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी में है। ये काले धन के मोर्चे पर नोटबंदी के बाद सरकार का दूसरा बड़ा कदम होगा। इसके लिए इनकम टैक्स की एमनेस्टी स्कीम के तर्ज पर गोल्ड के लिए खास एमनेस्टी स्कीम लाई जा सकती है। इस स्कीम के तहत एक तय मात्रा से ज्यादा बगैर रसीद वाले गोल्ड होने पर उसकी जानकारी देनी होगी और गोल्ड की कीमत सरकार को बतानी होगी।
