Get App

LTCG Tax: शेयर बाजार में LTCG टैक्स बदलने की तैयारी? बजट से पहले फैसला ले सकती है सरकार

LTCG Tax: शेयर बाजार में LTCG टैक्स को लेकर सरकार बड़ा बदलाव कर सकती है। विदेशी निवेशक 2026 में अब तक ₹3.1 लाख करोड़ निकाल चुके हैं। क्या टैक्स की दर घटेगी या डॉलर में मुनाफे के हिसाब से होगा कैलकुलेशन? सूत्रों के मुताबिक, बजट से पहले तस्वीर साफ हो सकती है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 10:55 PM
LTCG Tax: शेयर बाजार में LTCG टैक्स बदलने की तैयारी? बजट से पहले फैसला ले सकती है सरकार
13 अक्टूबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा था कि सरकार LTCG टैक्स हटाने को लेकर लोगों के विचार सुनने के लिए तैयार है।

LTCG Tax: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। सरकार शेयरों से होने वाले मुनाफे पर लगने वाले LTCG टैक्स के नियम बदल सकती है। इस पर अगले कुछ हफ्तों में फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार बजट से पहले इस पर फैसला ले सकती है।

फिलहाल, लिस्टेड शेयरों को बेचने पर एक वित्त वर्ष में 1.25 लाख रुपये से ज्यादा के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) पर 12.5% टैक्स लगता है। इस टैक्स में इंडेक्सेशन का फायदा नहीं मिलता। वहीं, अनलिस्टेड शेयरों पर ये छूट सीमा लागू नहीं होती।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सरकारी अधिकारी ने Moneycontrol को बताया कि टैक्स व्यवस्था में बदलाव पर जल्द फैसला हो सकता है। सरकार दूसरे बड़े देशों में लागू टैक्स दरों से भारतीय व्यवस्था की तुलना कर रही है।

विदेशी निवेशकों की निकासी से बढ़ी चिंता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें